IND vs NZ: बारिश ने किया WTC फाइनल का मजा किरकिरा, पहले दिन का खेल रद्द
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दूसरे दिन का खेल अब शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। इस मैच के लिए एक अतिरिक्त दिन की व्यवस्था है। अंपायरों ने बारिश नहीं थमने के कारण भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे से पूर्व दिन का खेल समाप्त करने का निर्णय किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पहले दिन का खेल शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया था। अब शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह दस बजकर 30 मिनट (भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे) पर खेल शुरू होगा। इस मैच के लिए एक अतिरिक्त दिन की व्यवस्था है। अंपायरों ने बारिश नहीं थमने के कारण भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे (स्थानीय तीन बजे) से पूर्व दिन का खेल समाप्त करने का निर्णय किया।
Due to persistent rain, play has been abandoned on day one of the #WTC21 Final in Southampton ⛈️#INDvNZ pic.twitter.com/Vzi8hdUBz8
— ICC (@ICC) June 18, 2021विज्ञापन
रिजर्व डे में कितना खेल होगा, मैच रेफरी करेंगे फैसला
बारिश की वजह से नुकसान हुए समय की भरपाई के लिए 23 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। जितने समय का नुकसान होगा, रिजर्व डे पर उतना ज्यादा समय बढ़ाया जाएगा। इसकी घोषणा मैच रेफरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खत्म होने से एक घंटे पहले करेंगे।
फाइनल के लिए ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग XI
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी।
रोहित ने कीवी गेंदबाजों को लेकर क्या कहा?
फाइनल से पहले रोहित शर्मा ने कीवी गेंदबाजों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, 'मैं उन गेंदबाजों का पहले सामना कर चुका हूं तथा उनके मजबूत और कमजोर पक्षों को जानता हूं। यह सब परिस्थितियों, टीम की स्थिति और हम पहले खेल रहे हैं या बाद में, इस पर निर्भर करेगा।' बता दें कि गीली आउटफील्ड के कारण मैच में देरी हो रही है।
हम फाइनल जीते या हारे, हमारे लिए क्रिकेट रुकेगा नहीं- कोहली
उन्होंने कहा, 'अगर हम जीतते हैं तो क्रिकेट नहीं रुकने वाला और अगर हम हारते हैं तो भी क्रिकेट नहीं रुकने वाला। हम उत्कृष्टता हासिल करने के लिए खेल रहे हैं और समझते हैं कि टीम के रूप में हम क्या हैं।' भारतीय कप्तान ने कहा कि पहले दिन बारिश की भविष्यवाणी के बावजूद टीम ऐसा संयोजन चुनी है, जिसमें सभी विभागों में संतुलन हो।
डब्ल्यूटीसी फाइनल भी एक अन्य टेस्ट मैच की तरह- कोहली
फाइनल से पहले जब कोहली से पूछा गया कि क्या यह उनके करियर का सबसे बड़ा क्रिकेट मुकाबला है तो कोहली ने कहा, 'नहीं। यह एक अन्य टेस्ट मैच है। ये सारी चीजें (डब्ल्यूटीसी फाइनल) बाहर से अच्छी लगती हैं। कोई एक मुकाबला करो या मरो का मुकाबला नहीं बन सकता। यह शानदार लम्हा है लेकिन क्रिकेट भी जीवन की तरह आगे बढ़ता है।'भारतीय कप्तान और उनकी टीम के लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल टेस्ट पदार्पण की तरह है, जिससे युवा खिलाड़ी टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इस मौके का लुत्फ उठाने की जरूरत है और टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे युवा खिलाड़ियों के रूप में खेले गए पहले टेस्ट से अधिक महत्वपूर्ण नहीं है। हमने अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने की जरूरत है। यह बल्ले और गेंद के बीच मुकाबला है।'