फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wriddhiman Saha subtly questions IPL bubble tightness, says UAE would have been better venue

IPL 2021: ऋद्धिमान साहा ने खोली बायो बबल की पोल, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Sat, 22 May 2021 07:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 22 May 2021 07:29 PM IST
सार

  • ऋद्धिमान साहा ने आईपीएल बायो बबल पर उठाया सवाल
  • साहा ने कहा-आईपीएल पिछले साल की तरह यूएई में होता तो बेहतर रहता
  • बायो बबल पर सवाल उठाने वाले पहले खिलाड़ी बने साहा

विज्ञापन
Wriddhiman Saha subtly questions IPL bubble tightness, says UAE would have been better venue
ऋद्धिमान साहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने आईपीएल बायो बबल को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल के 14वें सीजन के लिए तैयार किया गया जैविक रूप से सुरक्षित माहौल पिछले साल यूएई की तुलना में उतना अधिक अभेद्य नहीं था। बता दें कि साहा बायो बबल पर सर्वाजनिक रूप से सवाल उठाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

विज्ञापन


साहा उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जो कोविड-19 संक्रमण का शिकार हुए। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का हिस्सा रहे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के बीच संक्रमण के कई मामले आने के बाद लीग के 14वें सत्र को बीच में ही निलंबित कर दिया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में साहा ने भारत में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में संक्रमण के मामले आने पर बात की और कहा कि अगर आईपीएल पिछले साल की तरह यूएई में होता तो बेहतर रहता।
विज्ञापन


साहा ने कहा, 'इसका आकलन करना हितधारकों का काम है लेकिन मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि पिछले साल यूएई में हमारी ट्रेनिंग के दौरान कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, मैदानकर्मी भी नहीं।' उन्होंने कहा, 'यहां लोग मौजूद रहते थे, बच्चे पास की दीवारों से झांक रहे होते थे। मैं अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन हमने देखा कि 2020 में यूएई में आईपीएल कितने आराम से हो गया और फिर इस साल भारत में शुरू हुआ जब मामले बढ़ रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जैविक रूप से सुरक्षित माहौल पर साहा ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या हुआ होगा लेकिन निश्चित तौर पर मुझे लगता है कि इस बार भी अगर यह यूएई में होता तो बेहतर रहता। इसके बारे में सभी हितधारकों को सोचना है।' बता दें कि साहा चार मई को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे और उसी दिन आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंग्लैंड के आगामी दौरे की टीम में चयन के लिए खुद को उपलब्ध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed