फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL Auction Preview: 409 players from 15 countries in auction, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur may get bid

WPL Auction: 15 देशों की 409 खिलाड़ी नीलामी में होंगी शामिल, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत पर लग सकती है बड़ी बोली

Mon, 13 Feb 2023 08:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 13 Feb 2023 08:16 AM IST
सार

इस नीलामी से कई खिलाड़ियों को मोटी रकम मिल सकती है तो कई गरीब खिलाड़ी भी मालामाल हो सकती हैं। बीसीसीआई इस लीग को आयोजित करा रहा है। इस लीग का आयोजन चार से 26 मार्च तक होगा।

विज्ञापन
WPL Auction Preview: 409 players from 15 countries in auction, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur may get bid
विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला क्रिकेट टीमें दक्षिण अफ्रीका में टी-20 विश्व कप खेल रही हैं, लेकिन इन टीमों के खिलाड़ियों की नजरें सोमवार को होने वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए नीलामी पर टिकी होंगी। आईपीएल की तर्ज पर पहली बार होने जा रही इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी जिसमें 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से अधिकतम 90 खिलाड़ियों पर ही बोली लगेगी। यानी एक टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन

भारत सहित नीलामी में 15 देशों के खिलाड़ी शामिल

इस नीलामी से कई खिलाड़ियों को मोटी रकम मिल सकती है तो कई गरीब खिलाड़ी भी मालामाल हो सकती हैं। बीसीसीआई यह इस लीग को आयोजित करा रहा है। इस लीग का आयोजन चार से 26 मार्च तक होगा। भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड, जिंबाब्वे के खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि एसोसिएट देशों यूएई, हांगकांग, थाईलैंड, नीदरलैंड और यूएसए के आठ खिलाड़ी जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर खर्च हो सकती है बड़ी रकम

IND vs PAK: Smriti Mandhana खेलें या ना खेलें, तय है पाकिस्तान पर भारत की  जय जय! | ICC Women's T20 World Cup, IND vs PAK: India must beat Pakistan in  spiteमंधाना और हरमनप्रीत

1- स्मृति मांधना, बल्लेबाज, भारत
वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट का बड़ा चेहरा हैं और महिला बिग बैश लीग और द हंड्रेड जैसी लीगों में भी खेल चुकी हैं। स्मृति ने पिछले द हंड्रेड लीग में 151.79 के स्ट्राइक रेट से 200 से अधिक रन बनाए थे और दूसरे नंबर पर रहीं थीं।

2- शेफाली वर्मा, बल्लेबाज, भारत
वह आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं और उन्होंने हाल ही में महिला टी-20 विश्वकप का खिताब जीता था। इससे उन्हें नीलामी में फायदा मिलेगा और फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़कर कप्तान भी बना सकती हैं।

3- हरमनप्रीत कौर, बल्लेबाज, भारत
वह भारतीय टीम की कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में टी-20 विश्वकप खेल रही हैं। फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़कर उन्हें भी नियुक्त कर सकती हैं।

4- एलिसा हीली, विकेटकीपर बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया
वह बड़े छक्के लगा सकती हैं। वह बड़े मैच की खिलाड़ी हैं। 2020 टी-20 विश्वकप फ़ाइनल में एमसीजी में 88,000 दर्शकों के सामने अच्छा प्रदर्शन किया था। फ्रेंचाइजियों में उन्हें अपने साथ जोड़ने की हौड़ रहेगी।

Alyssa Healy Results | Commonwealth Games Australia
एलिसा हीली

5- मारीजाने कैप, ऑलराउंडर, दक्षिण अफ्रीका
वह अपनी गति और स्विंग से बल्लेबाजों को चकमा दे सकती हैं। जरूरत पड़ने पर बड़े-बड़े छक्के लगाकर किसी भी गेंदबाज की लाइन और लैंथ को बिगाड़ सकती हैं। वह द हंड्रेड में लगातार दो खिताब जीते थे।

6- अमीलिया कर, ऑलराउंडर, न्यूजीलैंड,
वह शीर्ष क्रम की बल्लेबाज हैं और लेग ब्रेक से गेंदबाजी से भी टीम को मदद करती हैं। उनका महिला बिग बैश लीग में ब्रिसबेन टीम के साथ रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने टीम के लिए 52 विकेट चटकाए थे।

Amelia Kerr: 'If my family didn't get involved, I would still be suffering  now'अमीलिया कर

महिला आईपीएल की पांच टीमें
  • यूपी वाॅरियर्स
  • गुजरात जायंट्स
  • मुंबई इंडियंस
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • दिल्ली कैपिटल्स
विज्ञापन

की-पॉइंट्स
  • 1525 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना पंजीकरण कराया था
  • 409 खिलाड़ियों का चयन हुआ जिसमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
  • 202 कैप्ड और 199 अनकैप्ड, 8 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के नीलामी के लिए चयनित किए गए हैं
  • 24 खिलाड़ियों का आधार मूल्य सबसे ज्यादा 50 लाख रुपये है जिसमें 14 विदेशी और 10 भारतीय हैं। इसमें हरमनप्रीत कौर, मंधाना, दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, एलिसा हीली, एलिसे पैरी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन और डिएंड्रा डॉटिन आदि शामिल हैं।
WPL 2023 Auction: 11 या 13 फरवरी को दिल्ली या मुंबई में हो सकता है प्लेयर  ऑक्शन

ऐसी रहेगी नीलामी
  • 12 करोड़ रुपये नीलामी में हर टीम के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए होंगे।
  • 30 विदेशी खिलाड़ियों के साथ अधिकतम 90 खिलाड़ियों को चुना जाएगा।
  • 18 खिलाड़ियों से एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम बना सकती है। इसमें 12 भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी होंगे।
  • 5 विदेशी खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में रखा जा सकता है लेकिन पांचवां विदेशी खिलाड़ी एसोसिएट देश होना चाहिए।
  • 41 वर्षीय भारत की लतिका कुमारी इस नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
  • 3 खिलाड़ी शबनम, सोनम यादव और विन्नी सुजान 15 वर्ष की हैं और नीलामी में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं।
  • 22 कुल मैच खेले जाएंगे।
  • 409 खिलाड़ियों ने 50, 40, 30, 20 और 10 लाख रुपये के अपने-अपने आधार मूल्य तय किए हैं।

पांच भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी जिन पर होगी नीलामी में नजर
1- श्रद्धा पोखरकर (महाराष्ट्र), तेज गेंदबाज, आधार मूल्य : 10 लाख रुपये
बाएं हाथ की तेज गेंदबाज की सबसे बड़ी ताकत उनकी निरंतरता है। उन्होंने हालिया घरेलू सत्र में टी20 मैचों के दौरान 14 और वनडे मैचों के दौरान नौ विकेट लिए थे। टी20 मैचों में उनकी इकोनॉमी सिर्फ 5.68 है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सत्र के दौरान उन्हें नेट गेंदबाज के तौर पर भारतीय दल से जोड़ा गया था।

2- तितास साधु (बंगाल), तेज गेंदबाज, आधार मूल्य : 10 लाख रुपये
18 साल की वह तेज गेंदबाज हैं। वह हाल ही में भारत के अंडर-19 विश्व कप जीत की नायिका बनीं और उन्होंने लगभग हर मैच में नई गेंद के साथ भारत को शुरुआती सफलताएं दिलाई थीं। तितास ने इस टूर्नामेंट में छह विकेट लिए और 4.27 की इकॉनमी के साथ इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे कम खर्चीली गेंदबाज साबित हुईं।

Titas Sadhu Profile - Cricket Player India | Stats, Records, Video
तितास

3- जेसिया अख्तर (राजस्थान), बल्लेबाज, आधार मूल्य : 20 लाख रुपये
जेसिया अख्तर ने इस साल के सीनियर विमेंस टी20 में 138.57 के स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए थे। इसके बाद सीनियर विमेंस इंटर-जोनल टी20 टूर्नामेंट में भी उनके नाम 122 के स्ट्राइक रेट से 202 रन है। 34 साल की जेसिया ने 2023 सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी में 501 रन बनाए और अपनी टीम राजस्थान को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था।

4- श्रेयंका पाटिल (कर्नाटका), ऑलराउंडर, आधार मूल्य : 10 लाख रुपये
वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। उन्होंने सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी में 15.71 के स्ट्राइक रेट से सात विकेट लिए। साउथ जोन के लिए खेलते हुए उन्होंने जोनल टी20 टूर्नामेंट में आठ विकेट चटकाए थे।

Shweta Sehrawat Wiki, Age, Boyfriend, Family, Biography & More - WikiBio
श्वेता सहरावत

5- श्वेता सहरावत (दिल्ली), बल्लेबाज, आधार मूल्य : 10 लाख रुपये
अंडर-19 टी20 विश्व कप में श्वेता ने टूर्नामेंट में अपने बल्ले से अहम मौकों पर योगदान दिया था। नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजियों का खासकर दिल्ली की टीम की उन पर नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed