फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL Auction 2023: Reaction of Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur and Renuka Singh after bid, watch VIDEO

WPL Auction: बोली के बाद ऐसा था मंधाना, हरमनप्रीत और रेणुका का रिएक्शन, नहीं हुआ यकीन, देखें VIDEO

Tue, 14 Feb 2023 11:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Feb 2023 11:56 AM IST
सार

सबसे महंगी 10 खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ी भारत की हैं। मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर और हरमनप्रीत कौर पर भी बड़ी बोलियां लगीं।

विज्ञापन
WPL Auction 2023: Reaction of Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur and Renuka Singh after bid, watch VIDEO
विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के लिए ऑक्शन मुंबई में हुआ। इस ऑक्शन में कई भारतीय सितारों पर पैसों की बारिश हुई। कुल सात खिलाड़ी दो करोड़ रुपये से ज्यादा रकम पा चुके हैं। स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की नताली स्कीवर पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। नताली को मुंबई इंडियंस और गार्डनर को गुजरात जाएंट्स ने खरीदा।
विज्ञापन

सबसे महंगी 10 खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ी भारत की हैं। मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, पूजा वस्त्राकर और हरमनप्रीत कौर पर भी बड़ी बोलियां लगीं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम फिलहाल टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका में है। टीम ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी। मैच के एक दिन बाद खिलाड़ियों ने ऑक्शन का आनंद लिया।

वीडियो में देखें स्मृति मंधाना की प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खिलाड़ी इस ऑक्शन के लिए एक कमरे में जमा हुए थे और एक-दूसरे की बोली पर खूब चीयर अप किया। मंधाना का नाम ऑक्शन में सबसे पहले आते ही भारतीय खिलाड़ियों ने खूब तालियां बजाईं। मंधाना के 3.40 करोड़ का आंकड़ा छूते ही खिलाड़ियों ने गले लगकर उन्हें बधाई दी। वहीं, हरमनप्रीत और हिमाचल प्रदेश की रेणुका ठाकुर की बोली पर भी खूब हंगामा किया और जश्न मनाया। 

वीडियो में देखें हरमनप्रीत कौर की प्रतिक्रिया
विज्ञापन

हरमनप्रीत को 1.80 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। वह मुंबई की कप्तान बन सकती हैं। वहीं, रेणुका को 1.50 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। मंधाना बैंगलोर टीम की कप्तान बन सकती हैं। वहीं, रेणुका उनके साथ खेलती दिखेंगी। इसका वीडियो भी सामने आया है। मंधाना, हरमनप्रीत, शेफाली और रेणुका समेत सभी खिलाड़ियों ने अपने अनुभव को भी शेयर किया है। इसका वीडियो भी आप देख सकते हैं।

वीडियो में देखें रेणुका सिंह की प्रतिक्रिया

वीडियो में देखें दीप्ति शर्मा की प्रतिक्रिया

वीडियो में देखें शेफाली वर्मा की प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed