फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2023 Auction Live Streaming Channel: When and Where to Watch Women Premier League Auction Live Online

WPL Auction Live Streaming: फ्री में देख पाएंगे विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी, जानें कब-कहां होगा ऑक्शन

Mon, 13 Feb 2023 02:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 13 Feb 2023 02:12 PM IST
सार

Women’s Premier League Auction Live Streaming: नीलामी में कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली सकती है। नीलामी के लिए 1525 महिला क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें से 409 शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में अधिकतम 90 खिलाड़ी बिक सकते हैं।

विज्ञापन
WPL 2023 Auction Live Streaming Channel: When and Where to Watch Women Premier League Auction Live Online
विमेंस प्रीमियर लीग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सोमवार (13 फरवरी) को होगी। नीलामी का आयोजन मुंबई में होगा। विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत चार मार्च को होगी। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

नीलामी में कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली सकती है। नीलामी के लिए 1525 महिला क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें से 409 शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में अधिकतम 90 खिलाड़ी बिक सकते हैं। पांच टीमों के पास कुल जगह 90 है। एक टीम को कम से कम 15 खिलाड़ी खरीदने होंगे। वह अधिकतम 18 खिलाड़ी खरीद सकती है। सभी टीमें अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। ऐसे में कुल 30 विदेशी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइए जानते हैं नीलामी के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी?

विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी (सोमवार) को होगी।
विज्ञापन

कहां होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी?
विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो (Jio) वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी।

कितने बजे शुरू होगी विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी?
विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी।

किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं नीलामी?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का प्रसारण अधिकार वायाकॉम 18 (Viacom 18) के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क (Sports 18 Network channels) के चैनल स्पोर्ट्स 18 1 एसडी (Sports 18 1 SD) और स्पोर्ट्स 18  1 एचडी (Sports 18 1 HD) पर नीलामी को लाइव देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं नीलामी?
नीलामी की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप नीलमी से जुड़ी खबरें और लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख पाएंगे नीलामी?
भारत में जियो सिनेमा एप पर फ्री में नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। आप मोबाईल, लैपटॉप या टैब पर लॉगिन करके नीलामी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed