{"_id":"640d593d0476d70b5d04f4e3","slug":"wpl-alice-perry-supported-the-captain-said-smriti-needs-a-good-innings-to-return-to-form-2023-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL: एलिस पेरी ने किया कप्तान का समर्थन, बोलीं- स्मृति को फॉर्म वापसी के लिए एक अच्छी पारी की जरूरत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL: एलिस पेरी ने किया कप्तान का समर्थन, बोलीं- स्मृति को फॉर्म वापसी के लिए एक अच्छी पारी की जरूरत
Sun, 12 Mar 2023 10:16 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:16 AM IST
सार
री ने कहा कि स्मृति को तो जानती हूं। वो बेहद जिम्मेदार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्हें अपने आप पर और दबाव नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना फिलहाल खराब दौर से गुजर रही हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। टीम की खिलाड़ी एलिस पेरी ने अपनी कप्तान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें बस एक अच्छी पारी की जरूरत है, वो लय हासिल कर लेंगी तो बेहतर करेंगी।
पेरी ने कहा कि स्मृति को तो जानती हूं। वो बेहद जिम्मेदार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्हें अपने आप पर और दबाव नहीं बनाना चाहिए। स्मृति आरसीबी की कप्तान हैं जिसमें पेरी के अलावा सोफी डिवाइन और हीथर नाइट जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। पेरी ने कहा कि नए टूर्नामेंट में अलग टीम के साथ खेलना आसान काम नहीं होता। उनमें बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी करने के भी अच्छे गुण हैं।
लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं स्मृति
स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में पहली बोली उन पर लगी थी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 3.4 करोड़ में खरीदा था। इसके बाद उन्हें टीम की कप्तानी भी दी गई, लेकिन स्मृति अब तक आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। चार मैच में वह 20 के औसत से 80 रन बना पाई हैं। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 35 रन की रही है। पूरी लीग में उनके अब तक उनके बल्ले से सिर्फ एक छक्का निकला है।