फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2026: RCB appoints Malolan Rangarajan as 𝗛𝗘𝗔𝗗 𝗖𝗢𝗔𝗖𝗛

WPL 2026: आगामी डब्ल्यूपीएल सत्र से पहले आरसीबी का बड़ा फैसला, पूर्व स्पिनर मालोलन रंगराजन बने मुख्य कोच

Thu, 06 Nov 2025 04:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 06 Nov 2025 04:39 PM IST
सार

रंगराजन शुरुआत से ही आरसीबी के डब्ल्यूपीएल के सहयोगी स्टाफ के सदस्य रहे हैं। आरसीबी ने जब 2024 में खिताब जीता था तब वह टीम के सहायक कोच थे। अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें आगामी सत्र के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया है।

विज्ञापन
WPL 2026: RCB appoints Malolan Rangarajan as 𝗛𝗘𝗔𝗗 𝗖𝗢𝗔𝗖𝗛
मालोलन रंगराजन - फोटो : @RCBTweets

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को तमिलनाडु के पूर्व स्पिनर मालोलन रंगराजन को अगले साल होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के चौथे सत्र से पहले अपनी महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया। रंगराजन ल्यूक विलियम्स की जगह लेंगे, जिन्हें 2024 में मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व खिलाड़ी डब्ल्यूपीएल में अपनी सेवाएं नहीं दे पाएगा।
विज्ञापन


आरसीबी का पोस्ट
आरसीबी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, 'पिछले छह वर्षों से विभिन्न भूमिकाओं में आरसीबी के सहयोगी स्टाफ के प्रमुख सदस्य रहे मालोलन रंगराजन को अब आगामी डब्ल्यूपीएल के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।' रंगराजन शुरुआत से ही आरसीबी के डब्ल्यूपीएल के सहयोगी स्टाफ के सदस्य रहे हैं। आरसीबी ने जब 2024 में खिताब जीता था तब वह टीम के सहायक कोच थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed