{"_id":"67a428ed135bfece7806b6ed","slug":"wpl-2025-it-s-exciting-for-any-coach-to-see-the-depth-of-talent-in-india-says-great-charlotte-edwards-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPL 2025: 'भारत में प्रतिभा की गहराई देखना किसी भी कोच के लिए रोमांचक', बोलीं महान चार्लोट एडवर्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2025: 'भारत में प्रतिभा की गहराई देखना किसी भी कोच के लिए रोमांचक', बोलीं महान चार्लोट एडवर्ड्स
Thu, 06 Feb 2025 08:43 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 06 Feb 2025 08:43 AM IST
सार
एडवर्ड्स ने कहा, 'पिछले साल हम उतना अच्छा नहीं खेल पाए जितना हम खेल सकते थे लेकिन हमें शायद फिर भी फाइनल में पहुंच जाना चाहिए था। मुझे पता है कि जब हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो हम अजेय होते हैं। उम्मीद है कि इससे हमें बहुत आत्मविश्वास मिलेगा।'
विज्ञापन
बाएं से- झूलन, चार्लोट, हरमनप्रीत
- फोटो : MI-W Twitter
विस्तार
मुंबई इंडियंस की मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने बुधवार को कहा कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा की गहराई किसी भी टीम के प्रभारी के लिए रोमांचक है। उन्होंने स्वीकार किया कि पहली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की चैंपियन उनकी टीम पिछले साल दूसरे सत्र में उतना अच्छा नहीं खेल पाई जितना उसे खेलना चाहिए था।
मुंबई ने पिछले साल डब्ल्यूपीएल बोली में संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी और दक्षिण अफ्रीका की नादिन डि क्लार्क के साथ जी कमालिनी को टीम में शामिल किया था जो हाल ही में मलयेशिया में संपन्न अंडर-19 टी-20 विश्वकप में तीसरी सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। एडवर्ड्स ने कहा, 'हम अपने साथ जोड़े खिलाड़ियों के साथ नीलामी से बाहर आकर बेहद खुश थे। इस अनुभव के साथ मैं निश्चित रूप से एक बेहतर कोच बन गई हूं। मैंने बहुत कुछ सीखा है। मुझे यह अनुभव बहुत पसंद आया और पूरे टूर्नामेंट में भारतीय घरेलू खिलाड़ियों को बढ़ते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा।'
एडवर्ड्स ने कहा, 'भारत में मौजूद प्रतिभा की गहराई को देखना किसी भी कोच के लिए रोमांचक है। उम्मीद है कि मैं कुछ बदलाव ला सकती हूं और एक कोचिंग स्टाफ सदस्य के रूप में आप बस यही करना चाहते हैं।' डब्ल्यूपीएल 2023 के विजेता मुंबई इंडियंस 2024 में पिछले साल चैंपियन बने रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू से हार गए थे।