फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2024: Reactions on social media after RCB became WPL champion, from Gayle to Sehwag said this

WPL 2024: RCB के खिताब जीतने पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़, गेल से लेकर सचिन-डिविलियर्स और मैक्सवेल ने दी बधाई

Mon, 18 Mar 2024 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Mar 2024 09:45 AM IST
सार

आरसीबी के फैंस के जश्न का वीडियो भी सामने आया है। फैंस देर रात घर से निकलकर डांस करते दिखे। कई और क्रिकेटर्स, जैसे रॉबिन उथप्पा, इयान बिशप, बद्रीनाथ, दिनेश कार्तिक, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल ने भी टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
WPL 2024: Reactions on social media after RCB became WPL champion, from Gayle to Sehwag said this
RCB की टीम चैंपियन बनी है - फोटो : WPL

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के महिला प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीतते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई पूर्व क्रिकेटर्स और इस खेल के मौजूदा दिग्गजों ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर टीम को और कप्तान स्मृति मंधाना को जीत की बधाई दी है। विराट कोहली ने तो आरसीबी की महिला टीम के लिए एक खास नाम का प्रयोग किया है। वहीं, क्रिस गेल से लेकर वीरेंद्र सहवाग तक ने इस फ्रेंचाइजी को खिताबी सूखा खत्म करने के लिए बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन, हरभजन और धवन ने दी बधाई
आरसीबी की जीत के बाद सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और शिखर धवन ने भी टीम को बधाई दी है। सचिन ने लिखा- आरसीबी की महिला टीम को महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने की बधाई। भारत में महिला क्रिकेट सच में उत्थान पर है। वहीं, भज्जी ने लिखा- आरसीबी की महिला टीम ने कर दिखाया है। अब क्या लड़के खिताबी जीत दोहरा पाएंगे। विराट और मैक्सवेल पर सबकी नजरें होंगी।

WPL 2024: Reactions on social media after RCB became WPL champion, from Gayle to Sehwag said this
गेल और सहवाग ने बधाई दी है - फोटो : WPL/IPL
विराट-गेल ने दी बधाई
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर टीम को 'सुपरविमेन' कहा है। वहीं, उन्होंने मंधाना और टीम के बाकी सदस्यों से वीडियो कॉल पर बातचीत की और उन्हें बधाई भी दी। वहीं, आरसीबी के ही पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल ने एक्स पर लिखा- आरसीबी की महिला टीम, WPL की चैंपियन। एक बेहतरीन सीजन के लिए बधाई। 

विज्ञापन

लक्ष्मण-सहवाग ने दी बधाई
नेशनल क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा- डब्ल्यूपीएल की योग्य विजेता बनने पर आरसीबी को बहुत-बहुत बधाई। पूरे समय दर्शकों का समर्थन देखना शानदार रहा और टूर्नामेंट अद्भुत रहा। वहीं, भारत के पूर्व ओपनर सहवाग ने लिखा- महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने पर आरसीबी को बहुत-बहुत बधाई। इस टीम ने कठिन परिस्थितियों में शानदार टेम्परामेंट दिखाया और योग्य विजेता हैं।
आरसीबी के फैंस के जश्न का वीडियो भी सामने आया है। फैंस देर रात घर से निकलकर डांस करते दिखे। कई और क्रिकेटर्स, जैसे रॉबिन उथप्पा, इयान बिशप, बद्रीनाथ, दिनेश कार्तिक, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल ने भी टीम को बधाई दी है।

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल )के फाइनल मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाए थे। आरसीबी ने 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दिल्ली को मजबूत शुरुआत मिली थी, लेकिन 64 के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद पूरी टीम 49 रन बनाने में ऑलआउट हो गई।

दिल्ली के बल्लेबाजों ने बैंगलोर की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ घुटने टेक दिए। शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। इसके अलावा मेग लैनिंग ने 23 रन की पारी खेली। वहीं, बैंगलोर की ओर से नौ विकेट स्पिनर्स ने लिए और एक विकेट (राधा यादव) रन आउट के रूप में गिरा। श्रेयांका पाटिल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, सोफी मोलीन्यूक्स को तीन विकेट मिले। आशा शोभना ने दो विकेट लिए। बैंगलोर की ओर से कप्तान मंधाना ने 31 रन, सोफी डिवाइन ने 32 रन बनाए। एलिस पेरी 35 रन और ऋचा घोष 17 रन बनाकर नाबाद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed