फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2024 Auction Gujarat Giants Simran Shaikh Wants to Meet Virat Kohli News in Hindi

WPL 2025: 'मैं विराट से मिलना चाहती हूं', महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में करोड़पति बनीं सिमरन शेख का बयान

Tue, 17 Dec 2024 04:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 17 Dec 2024 04:04 PM IST
सार

सिमरन ने की यात्रा किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून बचपन में धारावी में गली क्रिकेट खेलने से शुरू हुआ था। पड़ोसियों ने खेल के प्रति उनके समपर्ण पर तमाम सवाल उठाए, माता-पिता को सलाह दी कि सिमरन को उन्हें घर कामों पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत करती रहीं।

विज्ञापन
WPL 2024 Auction Gujarat Giants Simran Shaikh Wants to Meet Virat Kohli News in Hindi
विराट-सिमरन - फोटो : BCCI/ANI

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी समाप्त हो चुकी है। धारावी की सिमरन शेख सबसे ज्यादा दाम में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा। 22 वर्षीय खिलाड़ी भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। सिमरन ने कहा कि उनका सपना है कि वह किंग कोहली से मुलाकात करना चाहती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

'मैं विराट की फैन हूं'
महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने के बाद सिमरन ने मीडिया से बात की। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा- मेरी यात्रा अब शुरू हो गई है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं, कड़ी मेहनत करना चाहती हूं। मुझे एक और जर्सी चाहिए, जो भारत की जर्सी हो। मैं उस सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। मुझे विराट कोहली बहुत पसंद हैं। मेरा सपना उनसे मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किलों के बावजूद नहीं मानी हार
सिमरन ने की यात्रा किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून बचपन में धारावी में गली क्रिकेट खेलने से शुरू हुआ था। पड़ोसियों ने खेल के प्रति उनके समपर्ण पर तमाम सवाल उठाए, माता-पिता को सलाह दी कि सिमरन को उन्हें घर कामों पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत करती रहीं।
विज्ञापन

पड़ोसी मारते थे ताने
इस विषय में बात करते हुए सिमरन ने कहा- जब मैं बचपन में गली क्रिकेट खेलती थी तब मेरे पड़ोसी कहते थे, 'लड़की लड़कों के साथ क्यों खेल रही है? घर जाओ और काम करो।' वे मेरे मम्मी-पापा को ताना मारते थे और कहते थे कि मुझे बर्तन धोना और घर के दूसरे काम सीखने चाहिए। मुझे बुरा लगता था, लेकिन उनकी बातों ने मुझे क्रिकेट खेलने और खुद को साबित करने के लिए और भी दृढ़ बना दिया।

यूपी के लिए नहीं बना सकी थीं रन
महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में सिमरन को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, वह प्रभावित नहीं कर पाई थीं। नौ मैचों में दाएं हाथ की बल्लेबाज सिर्फ 29 रन बना सकी थीं। पिछले साल की नीलामी में वह अनसोल्ड रही थीं। हालांकि, 2024 की शुरुआत में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए गुजरात के टीम मैनेजमेंट को प्रभावित किया और टीम में जगह बनाने में सफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed