फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2023 Mumbai Indians named Harmanpreet Kaur as captain for Womens Premier League Nita Ambani announced

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग के लिए हरमनप्रीत कौर को बनाया कप्तान, नीता अंबानी ने की घोषणा

Wed, 01 Mar 2023 06:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Wed, 01 Mar 2023 06:27 PM IST
सार

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका में पिछले महीने हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
WPL 2023 Mumbai Indians named Harmanpreet Kaur as captain for Womens Premier League Nita Ambani announced
हरमनप्रीत कौर - फोटो : Mumbai Indians

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग के लिए हरमनप्रीत कौर को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। अब भारत के दो कप्तान मुंबई इंडियंस के भी कप्तान हैं। रोहित शर्मा भारत और मुंबई इंडियंस के कप्तान पहले से हैं। उनके साथ इस क्लब में अब हरमनप्रीत कौर भी शामिल हो गई हैं। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका में पिछले महीने हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


हरमनप्रीत के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का लंबा अनुभव है। वह तीन टेस्ट, 124 वनडे और 151 टी20 मैचों में खेल चुकी हैं। हरमन के साथ मुंबई की टीम में इंग्लैंड की नताली सीवर और न्यूजीलैंड की अमेलिया केर जैसी दिग्गज खिलाड़ी भी हैं। हरमन के अनुभव को वरीयता दी गई है। उन्होंने 20 साल की उम्र में डेब्यू किया था। उन्होंने मार्च 2009 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। हरमनप्रीत को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें मुंबई ने 1.8 करोड़ की कीमत पर खरीदा। 
विज्ञापन


नीता अंबानी ने क्या कहा?
टीम की मालकिन नीता अंबानी ने हरमनप्रीत के नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा, ''हम मुंबई इंडियंस की पहली महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में हरमनप्रीत को पाकर रोमांचित हैं। राष्ट्रीय कप्तान के रूप में उन्होंने भारतीय महिला टीम को कुछ सबसे रोमांचक जीत दिलाई हैं। मुझे यकीन है कि हरमन कोच चार्लोट एडवर्ड्स और मेंटर झूलन गोस्वामी के समर्थन में हमारी एमआई महिला टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने और अधिक गौरव दिलाने के लिए प्रेरित करेंगी।''
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई ने पांच खिलाड़ियों को एक करोड़ से ज्यादा में खरीदा
मुंबई की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ खेलेगी। मुंबई ने नीलामी में अपने पांच खिलाड़ियों पर एक करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च की थी। इस टीम ने सबसे ज्यादा पैसे नताली सीवर पर लुटाए और उन्हें 3.2 करोड़ में खरीदा। वहीं, पूजा वस्त्राकर, अमेलिया कर और यास्तिका भाटिया पर भी मुंबई ने एक करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम: हरमनप्रीत कौर, नताली सीवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राइटन, हुमायरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिष्ट और जिंतिमनी कलिता।


मुंबई इंडियंस की कोचिंग टीम: चार्लोट एडवर्ड्स (मुख्य कोच), झूलन गोस्वामी (गेंदबाजी कोच और मेंटर), देविका पलशिकार (बल्लेबाजी कोच) और लिडिया ग्रीनवे (फिल्डिंग कोच)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed