फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2023 All Teams and Squads, Harmanpreet, Smriti Mandhana, Shafali Verma | WPL Auction, Women's IPL Auction

WPL 2023: मुंबई इंडियंस से लेकर यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स तक, कैसी दिखती है सारी टीमें, यहां जानें

Tue, 14 Feb 2023 12:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Feb 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार
स्मृति मंधाना (RCB) ऑक्शन में सबसे महंगी बिकीं। उन पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी। इंग्लैंड की नताली स्कीवर (MI) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (GGT) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। यह दोनों सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। भारत की दीप्ति शर्मा (UPW) पर 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगी। 
loader
WPL 2023 All Teams and Squads, Harmanpreet, Smriti Mandhana, Shafali Verma | WPL Auction, Women's IPL Auction
विमेंस प्रीमियर लीग 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन सोमवार को मुंबई में समाप्त हुआ। इस ऑक्शन में 448 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। ऑक्शन में उतरीं कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं, इनको खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। आखिर में दिल्ली के पर्स में 35 लाख, गुजरात के पर्स में पांच लाख और बैंगलोर के पर्स में 10 लाख रुपये रह गए। गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा।


160 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी इस नीलामी में उतरी थीं, उनमें से 30 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। वहीं, 250 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन में उतरी थीं। इनमें से 57 भारतीय खिलाड़ी नीलामी में बिकीं। ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने एक करोड़ या उससे ज्यादा की राशि लुटाई। इनमें से चार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने दो करोड़ से तीन करोड़ के बीच और तीन खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि में खरीदा। स्मृति मंधाना (RCB) ऑक्शन में सबसे महंगी बिकीं। उन पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी। 


आइए देखते हैं कि कौन सी टीम कैसी दिखती है...

किस टीम ने किसे खरीदा?

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रॉड्रिग्स (भारत), शेफाली वर्मा (भारत), मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया), राधा यादव (भारत), शिखा पांडे (भारत), मारिजने कैप (दक्षिण अफ्रीका), तितास साधु (भारत), एलीस केप्सी (इंग्लैंड), ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), जसिया अख्तर (भारत), मिन्नु मानी (भारत), तानिया भाटिया (भाटिया), पूनम यादव (भारत), जेस जोनासेन (भारत), स्नेहा दीप्ति (भारत), अरुंधति रेड्डी (भारत), अपर्णा मंडल (भारत)।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (भारत), नताली स्कीवर (इंग्लैंड), अमीलिया कर (न्यूजीलैंड), यास्तिका भाटिया (भारत), पूजा वस्त्राकर (भारत), हीथर ग्राम (ऑस्ट्रेलिया), इजाबेल वॉन्ग (इंग्लैंड), अमनजोत कौर (भारत), धारा गुज्जर (भारत), साइका इशाक (भारत), हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), क्लो ट्रयॉन (साउथ अफ्रीका), हुमायरा काजी (भारत), प्रियंका बाला (भारत), सोनम यादव (भारत), जिंतिमनी कलिता (भारत), नीलम बिष्ट (भारत)।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (भारत), रेणुका सिंह (भारत), सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), एलीस पेरी (ऑस्ट्रेलिया), ऋचा घोष (भारत), एरिन बर्न्स (ऑस्ट्रेलिया), दिशा कसत (भारत), इंद्राणी रॉय (भारत), श्रेयंका पाटिल (भारत), कनिका आहूजा (भारत), आशा शोभना (भारत), हीथर नाइट (इंग्लैंड), डेन वान निकर्क (साउथ अफ्रीका), प्रीति बोस (भारत), पूनम खेमनार (भारत), कोमल जांजड (भारत), सहाना पवार (भारत), मेगन शुट (ऑस्ट्रेलिया)।

यूपी वॉरियर्स: दीप्ति शर्मा (भारत), ताहिला मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), शबनिम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका), सोफी एक्लस्टोन (इंग्लैंड), एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), अंजलि सर्वनी (भारत), राजेश्वरी गायकवाड़ (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), एस यशश्री (भारत), श्वेता सहरावत (भारत), पार्श्वी चोपड़ा (भारत), किरण नवगिरे (भारत), ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), देविका वैद्य (भारत), लॉरेन बैल (इंग्लैंड), लक्ष्मी यादव (भारत), सिमरन शेख (भारत)।

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया), सोफिया डंकली (इंग्लैंड), एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), हरलीन देओल (भारत), डेओंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), स्नेह राणा (भारत), सबिनेनी मेघना (भारत), जॉर्जिया वेयरहम (ऑस्ट्रेलिया), मानसी जोशी (भारत), दयालन हेमलता (भारत), मोनिका पटेल (भारत), तनुजा कंवर (भारत), सुष्मा वर्मा (भारत), हर्ले गाला (भारत), अश्वनी कुमारी (भारत), पारुनिका सिसोदिया (भारत), शबनम शकील (भारत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed