IPL 2022: अगर आरसीबी ट्रॉफी जीतती है तो विराट इस दिग्गज को करेंगे याद, कहा- मैं उसके बारे में सोचकर भावुक हो जाऊंगा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आईपीएल में उनके पुराने साथी एबी डिविलियर्स की बहुत कमी खल रही है। लंबे समय तक आरसीबी में साथ खेलने के बाद पहली बार दोनों साथ नहीं हैं। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज डिविलियर्स ने पिछले साल नवंबर में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था, इस वजह से वह इस बार आईपीएल में नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आईपीएल में उनके पुराने साथी एबी डिविलियर्स की बहुत कमी खल रही है। लंबे समय तक आरसीबी में साथ खेलने के बाद पहली बार दोनों साथ नहीं हैं। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज डिविलियर्स ने पिछले साल नवंबर में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था, इस वजह से वह इस बार आईपीएल में नहीं हैं। विराट ने भी पिछले साल आरसीबी की कप्तान छोड़ दी थी और इस सीजन में बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। उनकी जगह पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस को टीम की कमान सौंपी गई है। आरसीबी ने आज तक एक भी खिताब नहीं जीता है ऐसे में डुप्लेसिस से टीम को काफी उम्मीदें होंगी।
विराट कोहली को लगता है कि यदि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) आगामी सत्र में कभी आईपीएल का खिताब जीतता है तो उनके दिमाग में जिस पहले व्यक्ति का नाम आएगा वह एबी डिविलियर्स होंगे जिनके लिए यह काफी मायने रखेगा।
पिछले सत्र के बाद कप्तानी छोड़ने वाले कोहली ने ‘आरसीबी बोल्ड डायरीज’ में कहा, ‘‘एक दिन मैं सोच रहा था कि आगामी सत्रों में यदि हम खिताब जीतते हैं तो सबसे पहले मैं उसके (डिविलियर्स) बारे में सोचकर बहुत भावुक हो जाऊंगा। इतने वर्षों तक इतनी कड़ी मेहनत के बाद अपने बजाय मैं वास्तव में उसके बारे में सोचूंगा।’’
It’s not just you fans, even @imVkohli misses @ABDeVilliers17 at RCB, and he opens up about their bond, the memories they’ve shared, and much more, on @KreditBee presents Bold Diaries.#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #Mission2022 #RCB #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/WXNfsqe3L6
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 29, 2022
कोहली ने कहा, ‘‘यह तब भी उसके लिए काफी मायने रखेगा भले ही वह घर में बैठकर मैच देख रहा हो। वह विशेष इंसान है, क्योंकि उसने सभी के दिलों को छुआ है और हम सभी इसके गवाह हैं।’’
कोहली ने खुलासा किया कि उन्हें पिछले आईपीएल के दौरान अहसास हुआ था कि डिविलियर्स संन्यास लेने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत अजीब है, मेरा मतलब है कि मुझे अच्छी तरह से याद है जब उसने संन्यास का फैसला किया तो उसने मुझे एक जुबानी संदेश (वाइस नोट) भेजा। तब हम विश्व कप के बाद दुबई से वापस आ रहे थे।’’
कोहली ने कहा, ‘‘मुझे पिछले आईपीएल के दौरान अहसास हो गया था। हमारे कमरे आसपास थे। हम जब भी अपने कमरों में जाते वह मुझे देखता था। यह अजीब अहसास था। मैं भावुक हो गया था। उसका ‘वाइस नोट’ बेहद भावुक करने वाला था।’’