फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   worst Start in Cricket match, team lost 6 wickets in 6 runs

खराब शुरुआत की एक और मिसाल, महज 13 रन पर गिरे 6 विकेट

Wed, 11 Nov 2015 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Nov 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
worst Start in Cricket match, team lost 6 wickets in 6 runs

कभी-कभी क्रिकेट के मैदान पर शुरुआत इतनी खराब हो जाती है जिसके बारे में टीम ने भी कभी सपने में कल्पना नहीं की होती है। आपने कई बार देखा होगा कि टीम को पहली ही गेंद पर झटका लग जाता है और शुरुआती कुछ झटकों के बाद टीम संभल भी जाती है।

विज्ञापन


लेकिन कई बार टीम को शुरुआती झटका देने के बाद गेंदबाज विपक्षी टीम पर इस कदर दबाव बना लेते है कि उस मैच में उस टीम का उबर पाना आसान नहीं होता।

ऐसा ही हुआ एक मुकाबले में जिसमें 432 रन के जवाब में दूसरी टीम जब उतरी तो उसके क्रीज पर उतरे 6 बल्लेबाज सिर्फ 6 रन ही बना सके। वहीं टीम की शुरुआत ऐसी रही कि सिर्फ 4 रन पर ही 4 विकेट गिर गए। दिन का खेल खत्म हो गया वरना 50 से पहले भी पूरी टीम आउट हो सकती थी।

विज्ञापन

खाता खुलता इससे पहले ही गिर गए 3 विकेट

worst Start in Cricket match, team lost 6 wickets in 6 runs

हम यहां क्रिकेट मैच में जिस घटिया शुरुआत की बात कर रहे हैं वह मैच खेला जा रहा है पाकिस्तान में। पाकिस्तान में इन दिनों कायदे-आजम ट्रॉफी खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट में लाहौर ब्लूज और यूनाइटेड बैंक लिमिटेड के बीच एक मुकाबले में खराब शुरुआत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइटेड बैंक लिमिटेड ने 2 शतकों के दम पर 5 विकेट पर 432 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। उसकी ओर से सबसे ज्यादा सईद बिन नासिर ने 128 रन बनाए। जवाब में लाहौर ब्लूज की शुरुआत उम्मीद से कहीं ज्यादा खराब हो गई।

क्रीज पर आए शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं भी खोल सके। इसके बाद 21 रन पर 7 विकेट गिर गए। पहले 6 विकेट सिर्फ 11 रन पर ही गिर गए।

3 विकेट गिरने तक टीम अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी, फिर खाता खोलते ही उसका चौथा विकेट भी गिर गया। 13 रन पर 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे और टीम पर सस्ते में आउट होने का दबाव दिख रहा था लेकिन दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया जिससे टीम ऑलआउट होने से बच गई।

दिन का खेल खत्म होने तक लाहौर ब्लूज ने 7 विकेट पर 36 रन बना लिए थे। ब्लूज की टीम पहली पारी के आधार पर अभी 396 रन से पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed