फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: भारत को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलिया कैसे पहुंची टॉप पर, जानें ICC के नए नियम के बारे में

Fri, 20 Nov 2020 05:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 20 Nov 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
World Test Championship: Know How Australia reached the top leaving India behind, learn about the new rules of ICC
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी की वजह से क्रिकेट में बृहस्पतिवार को एक और बड़ा बदलाव हुआ। कोविड-19 से प्रभावित क्रिकेट प्रतियोगिताओं की वजह से आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका की प्रणाली में संशोधन कर दिया। इसकी वजह से टीम इंडिया को नुकसान उठाना पड़ा। नए नियम के लागू होते ही भारतीय टीम पहले पायदान से खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई और ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर काबिज हो गई। ऐसे में आइए जानते हैं आईसीसी के इस नए नियम के बारे में सब कुछ।

World Test Championship: Know How Australia reached the top leaving India behind, learn about the new rules of ICC
icc - फोटो : सोशल मीडिया

नए समीकरण के अनुसार अब अंक तालिका का फैसला टीमों के सीरीज खेलने और उनमें मैचों की हार-जीत के प्रतिशत के आधार पर होगा। आईसीसी की कार्यकारिणी बोर्ड ने अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली आईसीसी क्रिकेट समिति से इस आयोजन के लिए प्रतियोगिता की शर्तों को बदलने वाली सिफारिश को मंजूरी देते हुए ये फैसला लिया। 

World Test Championship: Know How Australia reached the top leaving India behind, learn about the new rules of ICC
आईसीसी - फोटो : social media

डब्ल्यूटीसी के अनुसार शीर्ष रैंकिंग वाली प्रत्येक नौ टीमें दो साल में छह श्रृंखलाएं खेलेंगी हैं और प्रत्येक श्रृंखला में अधिकतम 120 अंक दांव पर लगे होंगे। इसमें किसी श्रृंखला में मैचों की संख्या के आधार पर अंकों का बंटवारा होगा। उदाहरण के लिए अगर कोई सीरीज दो मैचों की है तो उसमें एक मैच जीतने पैर 60 अंक मिलेंगे, लेकिन अगर कोई सीरीज चार मैचों की है तो उसमें 30-30 अंक हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Test Championship: Know How Australia reached the top leaving India behind, learn about the new rules of ICC
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल से पहले तक अंक तालिका का निर्धारण अंकों के आधार पर हो रहा था, जिसमें टीम इंडिया के 360 अंक थे और वो शीर्ष पर थी, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 296 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थी।

विज्ञापन
World Test Championship: Know How Australia reached the top leaving India behind, learn about the new rules of ICC
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

नए नियम के बाद समीकरण:

अब नए नियम के लागू होने के बाद यहां मामला जीत की प्रतिशत का हो गया और इस मामले में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा टीम इंडिया से भारी हो गया। बृहस्पतिवार से बदले समीकरण के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तीन सीरीज खेली है, यानी कि कुल 360 अंक, इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सात जीत और एक ड्रॉ से 296 अंक हासिल किए। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के जीत का प्रतिशत 82.2 हो गया। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया ने अब तक चार सीरीज खेली है, यानी 480 अंक, इसमें उसने सात मुकाबले जीते हैं, जिसकी वजह से उसके 360 अंक और जीत का प्रतिशत 75 का हो गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed