दुखद: दुनिया की सबसे उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का 110 साल की उम्र में निधन, इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट खेले
ऐश का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। उन्होंने अपने देश के लिए सात टेस्ट में 23 की औसत से 10 विकेट लिए। ऐश ने 1949 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
📂 From the archive: Meet Eileen Ash - the oldest-ever Test cricketer - who died today aged 110
"They treat women as cricketers now, before they treated them as....you know...odd" pic.twitter.com/OJnp38cufD— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 4, 2021विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था डेब्यू
ऐश का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। उन्होंने अपने देश के लिए सात टेस्ट में 23 की औसत से 10 विकेट लिए। ऐश ने 1949 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यकाल के दौरान ऐश ने विश्व युद्ध-2 के दौरान यूनाइटेड किंगडम की गुप्त खुफिया सेवा एमआई-6 को भी जॉइन किया था।
2017 विश्व कप फाइनल देखने पहुंची थीं
ऐश ने घरेलू क्रिकेट में महिला सिविल सर्विस टीम, महिला मिडिलसेक्स टीम और साउथ महिल टीम का प्रतिनिधित्व किया था। ऐश ने 2017 भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल से पहले लॉर्ड्स ग्राउंड का ऐतिहासिक बेल बजाया था।
क्रिकेटर्स ने जताया दुख
कई क्रिकेटर्स ने ऐश के निधन पर शोक जताया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की महिला क्रिकेट की मैनेजिंग डायरेक्टर क्लेयर कोनर ने कहा कि ऐश हमारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थीं। मुझे उन्हें गुडबाय कहते हुए काफी दुख हो रहा है। इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट ने भी ऐश के निधन पर दुख जताया है।