फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World's oldest international cricketer Eileen Ash has died, aged 110; played 7 Tests for England

दुखद: दुनिया की सबसे उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का 110 साल की उम्र में निधन, इंग्लैंड के लिए 7 टेस्ट खेले

Sat, 04 Dec 2021 07:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Dec 2021 07:47 PM IST
सार

ऐश का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। उन्होंने अपने देश के लिए सात टेस्ट में 23 की औसत से 10 विकेट लिए। ऐश ने 1949 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
World's oldest international cricketer Eileen Ash has died, aged 110; played 7 Tests for England
एलीन ऐश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया की सबसे उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और टेस्ट क्रिकेटर एलीन ऐश का शनिवार को निधन हो गया। वह 110 साल की थीं। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट खेले थे। मध्यम तेज गेंदबाज ऐश ने इंग्लैंड के लिए 1937 में डेब्यू किया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था डेब्यू
ऐश का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। उन्होंने अपने देश के लिए सात टेस्ट में 23 की औसत से 10 विकेट लिए। ऐश ने 1949 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यकाल के दौरान ऐश ने विश्व युद्ध-2 के दौरान यूनाइटेड किंगडम की गुप्त खुफिया सेवा एमआई-6 को भी जॉइन किया था। 

2017 विश्व कप फाइनल देखने पहुंची थीं
ऐश ने घरेलू क्रिकेट में महिला सिविल सर्विस टीम, महिला मिडिलसेक्स टीम और साउथ महिल टीम का प्रतिनिधित्व किया था। ऐश ने 2017 भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल से पहले लॉर्ड्स ग्राउंड का ऐतिहासिक बेल बजाया था। 

क्रिकेटर्स ने जताया दुख
कई क्रिकेटर्स ने ऐश के निधन पर शोक जताया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की महिला क्रिकेट की मैनेजिंग डायरेक्टर क्लेयर कोनर ने कहा कि ऐश हमारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थीं। मुझे उन्हें गुडबाय कहते हुए काफी दुख हो रहा है। इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट ने भी ऐश के निधन पर दुख जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed