भारत की जीत का दुनिया में बजा डंका, वर्ल्ड मीडिया भी हुई मुरीद, कहा- घमंड चकनाचूर किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में बड़ा उलटफेर करते हुए उसे पहली बार गाबा में शिकस्त दी। चौथे और निर्णायक टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया ने एक मुश्किल लक्ष्य को साधते हुए मैच और सीरीज दोनों फतह की। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा।
टीम इंडिया की यह जीत हर मायने में यादगार रही और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई। यही कारण है कि भारतीय टीम की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। टीम द्वारा मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए और सभी चुनौतियों को पार करते हुए हासिल की हुई इस जीत की दुनियाभर की मीडिया ने भी जमकर सराहना की। सीरीज से पहले भारतीय टीम को कमजोर बताने वाले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भी यू-टर्न लिया और भारत के सभी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।
The headlines after the Gabba epic 📰#AUSvIND pic.twitter.com/xMjj0lRRo2
विज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) January 20, 2021
डेली टेलीग्राफ ने लिखा, 'अविश्वसनीय जीत के साथ भारत ने हमारे स्टार क्रिकेटर्स को शर्मिंदा किया।'
‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने ‘थैंक्यू एंड गुडनाइट, इंडिया’ शीर्षक से हरेक खिलाड़ियों को जीत का हकदार बताया। भारतीय स्पिनर अश्विन पर विवादित टिप्पणी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की भी कड़ी आलोचना की। हेराल्ड ने लिखा - ‘पंत की पारी ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया के 33 साल के अजेय किले को ढहा दिया। सिडनी टेस्ट में पेन की स्लेजिंग के बाद मंगलवार को ऋषभ पंत ने बेन स्टोक्स की तरह शानदार जवाब दिया।’
Good morning. Here's today's front page of the Herald https://t.co/eEH8m1plEu pic.twitter.com/ZDQdj0dld0
— The Sydney Morning Herald (@smh) January 19, 2021
न्यूयॉर्क टाइम्स ने तो यहां तक लिख दिया कि ‘ऑस्ट्रेलिया में दर्शकों की गालियां, नस्लभेदी टिप्पणियां झेलकर भी टीम इंडिया ने मेजबान को उनके घर पर ही शिकस्त दी और उनका घमंड चकनाचूर कर दिया।’
पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ ने लिखा- ‘क्रिकेट इतिहास का यह एक ऐसा मैच था, जिसने महानता के सभी मापदंडों को पूरा किया।’
इधर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बीसीसीआई को पत्र लिखकर टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत के दौरान दिखाए गए साहस, दृढ़ता और कौशल के लिए भारतीय टीम की प्रशंसा की और इस मुकाबले का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का आभार जताया। यह भी लिखा कि इस ऐतिहासिक सीरीज की आने वाली पीढ़ियों में भी चर्चा होती रहेगी।’