{"_id":"64a6da70e15bb53a060affc9","slug":"world-cup-qualifiers-2023-netherlands-qualifies-for-world-cup-west-indies-zimbabwe-dream-breaker-scotland-out-2023-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWC: नीदरलैंड को मिला विश्व कप का टिकट, 10 टीमें तय; वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे का सपना तोड़ने वाली स्कॉटलैंड बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CWC: नीदरलैंड को मिला विश्व कप का टिकट, 10 टीमें तय; वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे का सपना तोड़ने वाली स्कॉटलैंड बाहर
Thu, 06 Jul 2023 08:44 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 06 Jul 2023 08:44 PM IST
सार
स्कॉटलैंड ने इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराकर खलबली मचा दी। उसके खिलाफ हार के कारण वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें बाहर हुई थीं। स्कॉटलैंड ने इन दो टीमों पर जीत से अपनी जगह लगभग पक्की कर ली थी, लेकिन वह अंतिम बाधा पार नहीं कर पाई।
विज्ञापन
नीदरलैंड
- फोटो : ICC/Twitter
विस्तार
नीदरलैंड की टीम ने भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में अपना स्थान बना लिया है। उसने जिम्बाब्वे में चल रहे विश्व कप क्वालिफायर के सुपर सिक्स राउंड में स्कॉटलैंड को हरा दिया। नीदरलैंड की टीम विश्व कप में शामिल होने वाली 10वीं टीम बन गई। इसके क्वालिफाई करते हुए सभी टीमें अब तय हो गई हैं। क्वालिफाइंग राउंड से श्रीलंका ने भी अपनी जगह बनाई है। अब वह विश्व कप क्वालिफायर का खिताब जीतने के लिए श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में खेलेगी। श्रीलंकाई टीम ने पहले ही क्वालिफाई कर लिया है।
स्कॉटलैंड ने इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराकर खलबली मचा दी। उसके खिलाफ हार के कारण वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें बाहर हुई थीं। स्कॉटलैंड ने इन दो टीमों पर जीत से अपनी जगह लगभग पक्की कर ली थी, लेकिन वह अंतिम बाधा पार नहीं कर पाई। नीदरलैंड के खिलाफ उसे हर हाल में जीत की आवश्यकता थी। स्कॉटलैंड की टीम जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई और विश्व कप का टिकट नहीं हासिल कर सकी।

Trending Videos
स्कॉटलैंड के मैकमुलेन का शतक बेकार
नीदरलैंड की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्कॉटलैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 277 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। उसके लिए ब्रैंडन मैकमुलेन ने 110 गेंद पर 106 रन की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और तीन छक्के लगाए। कप्तान रिची बेरिंगटन ने 84 गेंद पर 64 रन बनाए। थॉमस मैकिंटोश ने नाबाद 38 और क्रिस्टोफर मैकब्राइड ने 32 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए बास डी लिडे ने पांच विकेट लिए। रयान क्लीन को दो सफलता मिली।
बास डी लिडे ने गेंद के बाद बल्ले से भी किया धमाका
गेंदबाजी में पांच विकेट लेने वाले बास डी लिडे ने बल्ले से भी कमाल दिखाया। उन्होंने 123 रन बनाए। 92 गेंद की पारी में उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए। विक्रमजीत सिंह ने 40 रन का योगदान दिया। साकिब जुल्फिकार ने नाबाद 33 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 25 रन बनाए। स्कॉटलैंड के लिए माइकल लीस्क ने दो विकेट लिए।

When you know you are going to #CWC23 ✨ pic.twitter.com/3feqVwXCFC
— ICC (@ICC) July 6, 2023
बास डी लिडे ने गेंद के बाद बल्ले से भी किया धमाका
गेंदबाजी में पांच विकेट लेने वाले बास डी लिडे ने बल्ले से भी कमाल दिखाया। उन्होंने 123 रन बनाए। 92 गेंद की पारी में उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए। विक्रमजीत सिंह ने 40 रन का योगदान दिया। साकिब जुल्फिकार ने नाबाद 33 और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 25 रन बनाए। स्कॉटलैंड के लिए माइकल लीस्क ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विश्व कप की 10 टीमें
भारत (मेजबान), ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड।