फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB Writes To Pakistan Government Seeking Travel Clearance For ODI World Cup 2023 In India

World Cup: विश्व कप में खेलने को लेकर पीसीबी ने उठाया जरूरी कदम, सरकार से भारत की यात्रा के लिए मांगी मंजूरी

Sun, 02 Jul 2023 12:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Sun, 02 Jul 2023 12:39 PM IST
सार

ODI World Cup 2023 : पिछले हफ्ते काफी देरी के बाद विश्व कप के शेड्यूल की घोषणा हुई थी। पाकिस्तान ने 2016 पुरुष टी20 विश्व कप के बाद से भारत का दौरा नहीं किया है।

विज्ञापन
PCB Writes To Pakistan Government Seeking Travel Clearance For ODI World Cup 2023 In India
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अक्तूबर-नवंबर में वनडे विश्व कप के लिए भारत की यात्रा के लिए आधिकारिक मंजूरी मांगने के लिए पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखा है। पीसीबी के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अलावा आंतरिक और विदेश मंत्रालय को भी पत्र भेजा है। उसने पत्र में सलाह मांगी गई है कि पाकिस्तानी टीम को भारत जाना चाहिए या नहीं। पीसीबी ने यह भी पूछा है कि अगर भारत पर टीम जाती है तो जहां उसे मैच खेलने हैं उन पांच स्थानों को लेकर कोई आपत्ति भी है क्या? क्या पाकिस्तानी सरकार उन स्थानों का जायजा लेने के लिए एक सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहती है?
विज्ञापन


पीसीबी ने 26 जून को पत्र को लिखा था। दरअसल, किसी भी अन्य देश के दौरे के विपरीत दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण भारत दौरे के लिए सरकार की अनुमति की आवश्यकता होती है। सरकार के लिए जवाब देने की कोई समय सीमा नहीं है। पीसीबी सरकार की मंजूरी के बिना यात्रा नहीं करेगा। पीसीबी ने सरकार के साथ पाकिस्तान का कार्यक्रम साझा किया, जिसमें कहा गया है कि टीम अपने नौ लीग मैच पांच शहरों में खेलेगी, जिसमें 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ बड़ा मुकाबला भी शामिल है।
विज्ञापन


विश्व कप भाग लेने की अनुमति मांगी: पीसीबी
ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में पीसीबी ने बताया, ''पिछले मंगलवार को विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद हमने अंतर-प्रांतीय समन्वय (आईपीसी) मंत्रालय के माध्यम से अपने संरक्षक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा था। इसकी एक पत्रि विदेश मंत्रालय और आंतरिक मंत्रालय को भी भेजी गई। हमने विश्व कप में भाग लेने की अनुमति मांगी है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 से भारत के दौरे पर नहीं आई है पाकिस्तानी टीम
पिछले हफ्ते काफी देरी के बाद विश्व कप के शेड्यूल की घोषणा हुई थी। पाकिस्तान ने 2016 पुरुष टी20 विश्व कप के बाद से भारत का दौरा नहीं किया है। हाल ही में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। उसके पास एशिया कप की मेजबानी तो है, लेकिन सिर्फ चार मैच उसके अपने मैदान पर खेले जाएंगे। बाकी के मुकाबले श्रीलंका में होंगे। इस बार एशिया कप का आयोजन हाईब्रिड मॉडल पर होगा, क्योंकि बीसीसीआई ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था।


पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने हाल ही में किया था भारत का दौरा
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 10 सालों से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी और एसीसी के टूर्नामेंट में आमने-सामने होती हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने पहले ही सुझाव दिया था कि वह विश्व कप में टीम की भागीदारी का मूल्यांकन कर रहा है और उचित समय पर पीसीबी को अपने विचार से अवगत कराएगा। भारत को लेकर सरकार के रुख पर कोई स्पष्ट स्थिति नहीं है, लेकिन हाल ही में विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत का दौरा किया था। वह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed