{"_id":"6547aa7628ee67a9f507d9fa","slug":"world-cup-head-coach-rahul-dravid-praised-kohli-said-he-set-new-standards-for-this-generation-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup: हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कोहली की तारीफ की, बोले- उन्होंने इस पीढ़ी के लिए नए मानक स्थापित किए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कोहली की तारीफ की, बोले- उन्होंने इस पीढ़ी के लिए नए मानक स्थापित किए
Sun, 05 Nov 2023 08:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 05 Nov 2023 08:15 PM IST
सार
द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से कहा, ‘विराट खेल के दिग्गज हैं, खासकर क्रिकेट के इस प्रारूप (वनडे) में।
विज्ञापन
कोहली; कोच द्रविड़ के साथ कप्तान रोहित
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे विराट कोहली को खेल का महान खिलाड़ी करार देते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन ने उनकी पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए मानक स्थापित किए हैं। भारत के पूर्व कप्तान कोहली ने खेल के सभी प्रारूपों में अनगिनत रिकॉर्ड बनाए हैं और ऐसा करना जारी रखा है। वह मौजूदा विश्वकप में शानदार लय में हैं।
द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से कहा, ‘विराट खेल के दिग्गज हैं, खासकर क्रिकेट के इस प्रारूप (वनडे) में। मुझे लगता है कि खेल के सभी प्रारूप में वह जिस तरह से मैच को खत्म करते हैं वह उन्हें विशेष बनाता है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रदर्शन ने संभवत: अपनी पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए एक मानक स्थापित किया है।’
अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने माना कि कोहली ने भारतीय क्रिकेट में सोचने के तरीके और खिलाड़ियों की मानसिकता बदलने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ‘ कोहली ने भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचने के तरीके को बदल दिया है। उन्होंने बल्लेबाज के लिए खेल को समझने और तैयारी करने के अंदाज को बदल दिया।’
विज्ञापन
युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने रनों के लिए कोहली की भूख और जुनून की सराहना की और कहा, ‘खेल के प्रति उनका रवैया और जुनून अद्वितीय है। मैंने किसी को भी विराट कोहली जितना जुनूनी नहीं देखा।’