{"_id":"5efe2df48ebc3e430e340a1c","slug":"world-cup-final-fixing-case-former-captain-sangakkara-recorded-statement-for-more-than-10-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप फाइनल फिक्सिंग मामला: पूर्व कप्तान संगकारा ने 10 घंटे से अधिक समय तक दर्ज कराए बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप फाइनल फिक्सिंग मामला: पूर्व कप्तान संगकारा ने 10 घंटे से अधिक समय तक दर्ज कराए बयान
Fri, 03 Jul 2020 12:26 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
kumar sangakkara
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने बृहस्पतिवार को विशेष जांच समिति के सामने 10 घंटे तक बयान दर्ज कराए। जांच समिति देश के पूर्व खेल मंत्री के इन आरोपों की जांच कर रही है जिसमें कहा गया है कि भारत के खिलाफ टीम का 2011 विश्व कप फाइनल ‘कुछ पक्षों’ ने फिक्स किया था।
विज्ञापन
पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे ने आरोप लगाए थे कि दो अप्रैल 2011 को खेला गया फाइनल फिक्स था। उन्होंने हालांकि इसके संदर्भ में कोई ठोस सबूत नहीं दिए। इसके बाद श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
‘न्यूजवायर.एलके’ के अनुसार विश्व कप 2011 फाइनल में श्रीलंका की कप्तानी करने वाले संगकारा ने 10 घंटे से अधिक समय तक अपना बयान दर्ज कराया। हालांकि उन्होंने क्या बयान दिया इसकी जानकारी नहीं मिली है। वेबसाइट के अनुसार, ‘श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने खेल मंत्रालय के विशेष पुलिस जांच विभाग में लगभग 10 घंटे तक बयान दर्ज कराए।’
विज्ञापन
वेबसाइट के अनुसार इस दौरान युवाओं की पार्टी समागी थारुना बालावेगाया के सदस्य श्रीलंका क्रिकेट के कार्यालय के बाहर पोस्टर लेकर एकत्रित हुए और आरोप लगाने लगे कि इस दिग्गज क्रिकेटर को अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं।