फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 Which teams will compete in the World Cup final Sehwag and Muralitharan pick their finalists

World Cup 2023: किन टीमों के बीच विश्व कप फाइनल में होगा मुकाबला? सहवाग और मुरलीधरन ने इन देशों के लिए नाम

Tue, 27 Jun 2023 06:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Jun 2023 06:57 PM IST
सार

इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। आठ टीमें पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं और बाकी दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालिफायर राउंड खेला जा रहा है, जिसमें सुपर सिक्स में छह टीमें पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
World Cup 2023 Which teams will compete in the World Cup final Sehwag and Muralitharan pick their finalists
वीरेंद्र सहवाग, मुथैया मुरलीधरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने इस साल विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के नाम चुने। दोनों दिग्गज मंगलवार (27 जून) को मुंबई में आईसीसी और बीसीसीआई के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान टूर्नामेंट के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा हुई। विश्व कप की शुरुआत पांच अक्तूबर को होगी और फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन


सहवाग और मुरलीधरन के अलावा कार्यक्रम में बीसीसीआई सचिव जय शाह और आईसीसी सीईओ ज्योफ एलार्डिस भी मौजूद थे। इस दौरान सहवाग से जब चार सेमीफाइनलिस्टों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चूंकि टूर्नामेंट भारत में हो रहा है तो उपमहाद्वीप की टीमों को फायदा होगा। सहवाग ने कहा कि उन्हें लगता है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरह भारत भी निश्चित तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा। सहवाग ने कहा कि अंतिम चार में आने वाली दो अन्य टीमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया होंगी।
विज्ञापन

World Cup 2023 Which teams will compete in the World Cup final Sehwag and Muralitharan pick their finalists
2023 वनडे विश्व कप में भारत का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला
फाइनल को लेकर सहवाग से अलग मुरलीधरन की राय
सहवाग ने इसके बाद यह भी बताया कि कौन सी टीमें फाइनल खेलेंगी। उनके मुताबिक खिताबी मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस बारे में जब मुरलीधरन से उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने भी सेमीफाइनल में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पहुंचने की उम्मीद जताई। हालांकि, फाइनल में उनकी टीम सहवाग से अलग है। मुरलीधरन का मानना है कि खिताबी मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।

भारत के 10 शहरों में होंगे मुकाबले
विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे।

World Cup 2023 Which teams will compete in the World Cup final Sehwag and Muralitharan pick their finalists
पाकिस्तान का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला
टूर्नामेंट में खेलेंगी 10 टीमें
इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। आठ टीमें पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं और बाकी दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालिफायर राउंड खेला जा रहा है, जिसमें सुपर सिक्स में छह टीमें पहुंच चुकी हैं। इनमें से दो टीमें भारत में होने वाले विश्व कप के मुख्य राउंड में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed