World Cup Tickets: विश्व कप के टिकटों को लेकर परेशानी; लगातार क्रैश हो रही आधिकारिक वेबसाइट, ICC पर भड़के फैंस
भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्तूबर को होने वाले मैच को लेकर दर्शकों में सबसे ज्यादा उत्साह है। इस मैच के टिकट कुछ ही देर में बिक गए। हालांकि, यह सिर्फ पहला राउंड है और दर्शकों को दूसरे राउंड में टिकट खरीदने का मौका मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनडे विश्व कप के लिए टिकटों की बिक्री शुक्रवार (25 अगस्त) को शुरू हुई थी। पहले दिन शुरुआती कुछ घंटे क्रिकेट फैंस के लिए अच्छे नहीं रहे थे। विश्व कप टिकट के लिए तय की आधिकारिक वेबसाइट शुरू होते ही ठप हो गई। वेबसाइट के 35 से 40 मिनट तक काम नहीं करने के कारण खेल प्रेमियों को टिकट बुक करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। यह स्थिति अब तक कायम है।
फैंस ने सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी
वेबसाइट के लगातार क्रैश होने से फैंस परेशान हो रहे हैं। भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट खरीदने में भी दर्शकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। टिकट बुक करने में परेशानी होने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। क्रिकेट फैंस ने आईसीसी, बीसीसीआई को टैग करके ट्वीट किए और टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
Worst booking experience from @bookmyshow . I will be shocked if anyone got a ticket from the @Mastercard pre sale for India world cup matches. Waited for 14 mins in the queue a queue in which estimated time went bounced from 5 mins to 10 mins to 5 mins @mastercardindia pic.twitter.com/l66xuqfjC0
— Praduman joshi (@Pradumanjoshi9) August 29, 2023
Finally managed to get to the next page of world cup tickets after waiting for 1 and half hour and..... there were no tickets available. The one which one was available was not getting added to card.. Trash bookmyshow pic.twitter.com/NslcCEkY7W
— Sarthak (@sarthakdr11m) August 29, 2023
What a scam!! Such a pathetic ticket booking system for ICC Cricket World Cup. Can't even book any ticket for any match of team India. We fans deserve better @BCCI #bookmyshow #WorldCup @bookmyshow @ICC @cricketworldcup pic.twitter.com/joSjjBSrRN
— Artist Shubham Dogra (@artistshubham7) August 29, 2023
चंद मिनटों में बिके भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले के लिए अब तीन सिंतबर को दूसरे राउंड की बुकिंग होगी। इस दौरान फैंस के पास बचे हुए टिकट खरीदने का मौका रहेगा। इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि भारत के मुकाबलों के लिए कितने टिकट ऑनलाइन ब्रिकी के लिए रखे गए थे। मंगलवार (29 अगस्त) को भारतीय समयानुसार शाम छह बजे जब भारत-पाकिस्तान मैच के लिए टिकट की बिक्री शुरू हुई तो एक घंटे के अंदर ही सारे टिकट बिक गए।
एक फैन को दो टिकट खरीदने की थी छूट
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से लिखा, ''मंगलवार को सिर्फ उन दर्शकों को टिकट मिले, जिनके पास मास्टरकार्ड है। एक प्रशंसक केवल दो टिकट खरीद ही सकता था। बिक्री शुरू होने के एक घंटे के अंदर सभी टिकट बिक गए। टिकटों की बिक्री का अगला दौर तीन सितंबर को होने की संभावना है।''