{"_id":"64948bca11936889ce0c6096","slug":"world-cup-2023-many-changes-will-be-made-at-mumbai-wankhede-stadium-before-the-world-cup-new-floodlights-will-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2023: विश्वकप से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम किए जाएंगे कई बदलाव, लगेगी नई फ्लडलाइट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2023: विश्वकप से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम किए जाएंगे कई बदलाव, लगेगी नई फ्लडलाइट
Thu, 22 Jun 2023 11:28 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:28 PM IST
सार
वानखेड़े में अभी काम शुरू नहीं हुआ है लेकिन फ्लडलाइट बदलने के लिए टेंडर बुलाए गए हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल 2023 के दौरान सात लीग मैच हुए। इसके बाद ही यहां काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
वानखेड़े स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्वकप से पहले वानखेड़े स्टेडियम पर नई एलईडी फ्लडलाइट लगेंगी और हॉस्पिटेलिटी बॉक्स को नए सिरे से सजाया जाएगा। भारत के एक मैच के अलावा यहां सेमीफाइनल भी होना है। वानखेड़े स्टेडियम उन पांच मैदानों में से है जिन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने विश्वकप से पहले मरम्मत और साज सज्जा के लिए चुना है।
वानखेड़े में अभी काम शुरू नहीं हुआ है लेकिन फ्लडलाइट बदलने के लिए टेंडर बुलाए गए हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल 2023 के दौरान सात लीग मैच हुए। इसके बाद ही यहां काम शुरू किया गया।
मुंबई क्रिकेट संघ ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, वानखेड़े स्टेडियम पर एलईडी फ्लडलाइट लगाने और डीएमएक्स कंट्रोल के लिए सीलबंद टेंडर बुलाए गए हैं। इसके साथ ही एमसीए ने स्टेडियम में हॉस्पिटेलिटी बॉक्स की साज सज्जा के लिए भी आवेदन बुलाए हैं। एमसीए की शीर्ष परिषद की यहां 30 जून को होने वाली बैठक में कुछ और फैसले भी लिए जाने हैं। भारत ने अप्रैल 2011 में श्रीलंका को फाइनल में हराकर 28 साल बाद वनडे विश्वकप जीता था।