{"_id":"653e55c8eba908f2d5059045","slug":"world-cup-2023-guatam-gambhir-praises-rohit-sharma-and-targeted-virat-kohli-during-ind-vs-eng-match-2023-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Cup: रोहित की तारीफ करते हुए गंभीर ने विराट पर साधा निशाना, कहा- लक्ष्य शतक बनाना है या विश्व कप जीतना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: रोहित की तारीफ करते हुए गंभीर ने विराट पर साधा निशाना, कहा- लक्ष्य शतक बनाना है या विश्व कप जीतना
Sun, 29 Oct 2023 06:23 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 29 Oct 2023 06:23 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की बल्लेबाजी जब शुरू हुई तो गंभीर ने कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। हालांकि, रोहित की तारीफ करते-करते हुए उन्होंने इशारों-इशारों में विराट कोहली पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
विराट कोहली, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर है। यहां तक कि उनकी कही गई बातें कभी-कभी कुछ खिलाड़ियों और प्रशंसकों को अच्छी भी नहीं लगती। भारत और इंग्लैंड की टीमें विश्व कप के 29वें मुकाबले में लनखऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने हुईं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की बल्लेबाजी जब शुरू हुई तो गंभीर ने कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। हालांकि, रोहित की तारीफ करते-करते हुए उन्होंने इशारों-इशारों में विराट कोहली पर भी निशाना साधा।
गंभीर ने कमेंट्री के दौरान रोहित की तारीफ में कहा कि वह टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने कहा, ''रोहित शर्मा के करियर में अब तक 40-45 शतक हो चुके होते, लेकिन वह शतक के लिए नहीं जाते। रोहित हमेशा टीम के बारे में पहले सोचते हैं। वह खुद के बारे में सोचने वाले इंसान नहीं हैं।" रोहित ने अपने वनडे करियर में अब तक 31 शतक और 54 अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी ओर, कोहली के 48 शतक और 69 अर्धशतक हैं।

रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने क्या-क्या कहा?
गंभीर ने आगे कहा, "रोहित शुरू से ही आक्रामक रवैया अपना रहे हैं। वह आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। कप्तान जो टीम से चाहता है वह पहले खुद करता है। अगर आप अपनी टीम से सकारात्मक बल्लेबाजी की अपेक्षा रखते हैं तो आपको खुद पहले करके दिखाना होता है। रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में यह करके दिखाया है। शायद उनके आंकड़े उतने नहीं होंगे। रनों के मामले में वह शायद 10वें या पांचवें नंबर पर हो सकते हैं, लेकिन यह बात ज्यादा मायने नहीं रखती।''
गंभीर ने कहा, ''यह देखना जरूरी है कि लक्ष्य आपका सौ बनाना है या विश्व कप जीतना है। अगर आपको सौ बनाना है तो आप उसके लिए खेलिए, लेकिन अगर विश्व कप जीतना है तो जिस तरह रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी की है उसी तरह कीजिए।''

विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली की हुई थी आलोचना
रोहित और विराट विश्व कप के मौजूदा संस्करण में एक-एक शतक लगा चुके हैं। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक से चूक गए थे और वह 95 रन बनाकर आउट हो गए। उस मैच में रवींद्र जडेजा ने टीम को जीत दिलाई थी। कोहली की मैच के बाद काफी आलोचना हुई। ऐसा कहा गया कि वह सौ पूरा करने के लिए टीम को संकट में डाल रहे थे।