फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World cup 2023 first semifinal ind vs nz pitch change issue sunil gavaskar and kane williamson reaction

World Cup 2023: पिच को लेकर जारी विवाद पर भड़के गावस्कर, केन विलियमसन ने दिया यह बयान

Thu, 16 Nov 2023 10:21 AM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 16 Nov 2023 10:21 AM IST
सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पिच को लेकर उठ रहे सवाल पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि सभी मूर्ख जो पिच बदलने की बात कर रहे हैं, वो अब बस करें।

विज्ञापन
World cup 2023 first semifinal ind vs nz pitch change issue sunil gavaskar and kane williamson reaction
Sunil Gavaskar, Kane Williamson - फोटो : Social Media

विस्तार

क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। यह सेमीफाइनल मुकाबला अब विवादों के घेरे में है। दरअसल, वानखेड़े की पिच को लेकर कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि स्पिनरों की मदद के लिए वानखेड़े की पिच को बदल दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि मैच के लिए एक नया डेक तैयार किया गया था, लेकिन मुकाबला पुराने  सतह पर ही खेला गया। न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में शिकस्त देने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस अफवाहों को बेबुनियाद बताया है। 
विज्ञापन


पिच विवाद पर भड़के सुनील गावस्कर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पिच को लेकर उठ रहे सवाल पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, 'सभी मूर्ख जो पिच बदलने की बात कर रहे हैं, वो अब बस करें। भारतीय क्रिकेट को निशाने पर लेना बंद करें। लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ लोग ऐसा करते हैं। ये सब बकवास है। पिच वहीं है, और अगर इसे बदला भी गया तो टॉस से पहले तक दोनों टीमों के लिए वही थी। बीच पारी में इसे बदला नहीं गया। टॉस के बाद भी इसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, अगर आप एक बेहतरीन टीम हैं तो आप उस पिच पर खेलकर जीत सकते हैं। भारत ने ऐसा कर दिखाया। इसलिए बेकार की चीजें बोलना बंद कीजिए। वे पहले से ही अहमदाबाद की पिच को लेकर बात कर चुके हैं और सेमीफाइनल तो वहां हुआ ही नहीं। वो अहमदाबाद की पिच को लेकर बकवास बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिच बदलने के रिपोर्टों पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा, 'यह एक इस्तेमाल किया हुआ पिच था। इसकी सतह अच्छी थी, जैसा कि हमने देखा। मैच के पहले भाग में टीम इंडिया को इसका भरपूर फायदा मिला। रोशनी के हिसाब से परिस्थितियां बदलती है। मैच के दौरान हमने भी यही देखा।'

उन्होंने आगे कहा, 'भारत ने वास्तव में अच्छा खेला। सेमीफाइनल तक पहुंचकर आगे तक नहीं जाना निराशाजनक है। टीम इंडिया एक सर्वश्रेष्ठ टीम है और टीम के खिलाड़ी भी अपना सर्वश्रेष्ठ खेल रहे थे।'


वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने एक बार फिर शतकीय पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी 105 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, वहीं शुभमन गिल ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने सात विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed