World Cup 2019: अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी आज भिड़ंत, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
विश्व कप में आज अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना होगा। अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे अफगानिस्तान के लिए खुद को साबित करने का मौका होगा तो वहीं दिग्गजों से भरी ऑस्ट्रेलियाई टीम खुद को परखना चाहेगी.
हालांकि अभ्यास मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद अफगानिस्तान के इरादे मजबूत होंगे और वो उलटफेर करना चाहेंगे. वहीं अपने दोनों अभ्यास मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही अपनी ताकत को दर्शा दिया है.
युवाओं से भरी अफगानिस्तान टीम और अनुभवी दिग्गजों से भरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच मुकाबला रोचक होने के पूरे आसार हैं तो चलिए आपको इस मैच से जुड़ी सारी जानकारी देते हैं...
मैच कब खेला जाएगा?
अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2019 का चौथा मैच 1 जून को खेला जाएगा।
मैच कहां खेला जाएगा?
विश्व कप 2019 का चौथा मुकाबला अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्टल के ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा।
मैच कितने बजे शुरू होगा?
मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।
किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?
आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर मैच देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ने को मिलेंगी।
दोनों टीम इस प्रकार हैं
ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा, पैट कमिंस, केन रिचार्डसन, नाथन कूल्टर नाइल, जेसन बेहेरेन्डोरफ़, मिशेल स्टार्क, नाथन ल्योन