सेमीफाइनल से पहले विराट ने ये पांच बड़े बयान देकर न्यूजीलैंड को घबराने पर मजबूर कर दिया
विश्व कप सेमीफाइनल का मैदान सज चुका है। भारत और न्यूजीलैंड ने अपनी कमर कस ली है। मंगलवार को होने वाले इस मुकाबले से पहले सोमवार को विराट कोहली ने मीडिया से बात की। इस दौरान वे आत्मविश्वास से भरे नजर आए। भारतीय कप्तान ने जीत का भरोसा जताया। बकौल कोहली टीम आत्मविश्वास से भरी हुई हुई है। इस दौरान विराट की कही गई उन 5 बड़ी बातों पर गौर करते हैं, जिसे सुनकर न्यूजीलैंड भी घबरा जाएगा।
अभी दो शतक और मारेंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा इस वक्त अपने करियर के बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। टूर्नामेंट में अबतक 5 शतक ठोक चुके रोहित एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने वाले हैं। हिटमैन की जमकर तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि मेरे हिसाब से वह दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज है, मुझे उम्मीद है कि वह अगले मुकाबलों में भी वह शतक ही ठोकेंगे।
.@ImRo45 is the best ODI batsman at the moment - @imVkohli 😎👏👏 #TeamIndia #CWC19 #INDvNZ pic.twitter.com/VhoZSzSrjL
— BCCI (@BCCI) July 8, 2019
गेंदबाजों की तारीफ में जड़े कसीदे
कोहली ने कहा, 'हमारी गेंदबाजी बेहतरीन है। लो स्कोरिंग गेम में भी हमने अच्छी गेंदबाजी की है। हालांकि न्यूजीलैंड की गेंदबाजी भी अच्छी है। मिचेल सेंटनर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इस खास दिन हमें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। अच्छी गेंदबाजी के सामने जो अच्छा खेलेगा वह जीतेगा।' कोहली ने कहा कि अभी भारत की बॉलिंग दुनिया में बेहतरीन है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस नॉकआउट गेम में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
टीम का हर खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरा
टीम का मूड कैसा है, के सवाल पर विराट ने कहा कि टीम का हर खिलाड़ी रिलेक्स और आत्मविश्वास से भरा है। उन्होंने कहा कि टूर्नमेंट में हर टीम कड़ी मेहनत करती है। हमने भी काफी इंटेंस गेम खेले। खुश हैं कि हम सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। आगे के अवसर के लिए हम बेहद उत्साहित हैं।
मैच में डिसिजन मेकिंग अहम
विराट ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो लीग मैच में टीम रिलेक्स होती है। नॉकआउट गेम आपको तनाव के साथ ही बहुत फोकस्ड भी होना पड़ता है। डिसिजन मेकिंग अहम रहेगा। दोनों टीमों के पास अनुभव है। न्यूजीलैंड पिछली बार फाइनल में थी। उसे पता है कि नॉकआउट गेम कैसे खेलना है। उस खास दिन जो टीम जज्बा दिखाती है, उसके जीतने के अवसर ज्यादा होते हैं।
विलियमसन को खुली चुनौती
यह महसूस कर अच्छा लग रहा है कि 11 साल बाद हम सीनियर वर्ल्ड कप में दोबारा अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी कर रहे हैं। विराट ने कहा जब हम कल (मंगलवार) मिलेंगे तो मैं उन्हें याद दिलाऊंगा कि कैसे हमनें उस मैच को जीता था। विराट ने आगे कहा, 'कई खिलाड़ी उस विश्व कप से हमारी बैच के हैं, वे दूसरी टीमों में भी हैं। वे राष्ट्रीय टीम में खेले और अब भी खेल रहे हैं।
आपको बता दें कि 2008 में अंडर-19 विश्व कप का सेमीफाइनल भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था और उस समय भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली और न्यूजीलैंड की कप्तानी विलियमसन ने ही की थी। भारत वह मैच जीता था।