फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Sponsors set to lose 100 crores if India Pakistan match called off due to rain

World Cup 2019: अगर नहीं हुआ भारत-पाकिस्तान का मैच, तो 100 करोड़ का होगा नुकसान

Sat, 15 Jun 2019 06:50 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 15 Jun 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Sponsors set to lose 100 crores if India Pakistan match called off due to rain
India vs Pakistan - फोटो : social Media

विश्व कप में रविवार को वह मुकाबला खेला जाना है, जिसका इंतजार क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से था। मगर 16 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच पर बारिश का खतरा मंडरा है। इस विश्व कप में अब तक चार मैच बारिश में धुल चुके हैं। वहां के मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मैनचेस्टर में सुबह के वक्त हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर से फैंस को निराशा हाथ लग सकती है।

विज्ञापन

प्रायोजकों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है

World Cup 2019: Sponsors set to lose 100 crores if India Pakistan match called off due to rain
भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मौसम - फोटो : सोशल मीडिया

यदि कल भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच खराब मौसम के भेंट चढ़ जाता है, तो सबसे ज्यादा नुकसान मैच के प्रायोजकों को होने की संभावना है। भारत-पाकिस्तान का मैच बारिश में धुलने की वजह से प्रायोजकों को 100 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हो सकता है, क्योंकि इंग्लैंड के मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाते हुए कहा है कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

World Cup 2019: Sponsors set to lose 100 crores if India Pakistan match called off due to rain
क्रिकेट फेंस - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, मैच के बीच में विज्ञापन के लिए 10 सेकंड का समय स्लॉट लगभग 16 से 18 लाख रुपए में बेचे जाते हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ये कीमतें उछलकर 25 लाख रुपये तक पहुंच गई हैं और भारत-पाकिस्तान जैसे हाईवोल्टेज मैच के लिए स्लॉट एडवांस में ही बुक हो जाते हैं।

विज्ञापन

World Cup 2019: Sponsors set to lose 100 crores if India Pakistan match called off due to rain
मैनचेस्टर - फोटो : social media

ऐसे में अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो प्रायोजकों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। कल भारत-पाकिस्तान का मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। मैनचेस्टर में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed