फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: SLvsAUS LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, Sri Lanka vs Australia

World Cup 2019: फिंच के शतक से ऑस्ट्रेलिया की जीत, श्रीलंका को 87 रन से हराया

Sat, 15 Jun 2019 10:44 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 15 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: SLvsAUS LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, Sri Lanka vs Australia
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

आरोन फिंच (153) और स्टीव स्मिथ (73) की बेहतरीन पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप के 20वें मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका को 87 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 247 रन पर सिमट गई और मैच हार गई।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम अंकतालिका में आठ अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, श्रीलंकाई टीम चार अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर है। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए कंगारू कप्तान आरोन फिंच को मैन ऑफ मैच चुना गया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शानदार शुरुआत हुई। मगर 15.3 ओवर में मिचेल स्टार्क ने कुसल परेरा के रूप में श्रीलंका को पहला झटका दिया। परेरा ने 36 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले विकेट के लिए करुणारत्ने और परेरा के बीच 115 रन जोड़े। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए थिरिमाने महज 16 रन बनाकर चलते बने। मगर करुणारत्ने एक छोर पर टिके रहे, लेकिन 97 रन के निजी स्कोर पर रिचर्डसन ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद टीम के एक के बाद विकेट विकेट गिरते गए। 236 रन के स्कोर पर टीम को इसुरु उडाना के रूप में आठवां झटका लगा।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। इसके अलावा केन रिचर्डसन ने तीन , पैट कमिंस ने दो और जेसन बेहरनडॉर्फ ने एक विकेट चटकाए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप के 20वें मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका के सामने 335 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। वहीं, श्रीलंका की तरफ से धनंजय डीसिल्वा और इसुरु उडाना ने दो-दो, जबकि लसिथ मलिंगा ने एक विकेट झटके। 

ऑस्ट्रेलिया की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 16.4 ओवर में टीम को वॉर्नर के रूप में पहला झटका लगा।  धनंजय डीसिल्वा ने वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर चलता किया। पहले विकेट के लिए वॉर्नर और फिंच के बीच 80 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद 22.6 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा (10) के रूप में दूसरा झटका लगा। यह विकेट भी डीसिल्वा के खाते में गया। उन्होंने ख्वाजा को उदाना के हाथों कैच आउट कराया। 42.4 ओवर में श्रीलंका को आरोन फिंच के रूप में बड़ी सफलता मिली। उदाना ने फिंच को करुणारत्ने के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

फिंच ने 132 गेंदों में 15 चौके और 5 छक्के की मदद से 153 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। फिंच ने 35.2 ओवर में छक्के के साथ अपने वन-डे करियर का 14वां शतक लगाया। उन्होंने 97 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। तीसरे विकेट के लिए फिंच और स्मिथ के बीच 173 रनों की विराट साझेदारी हुई।

फिंच के आउट होने के कुछ ही देर बाद ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ के रूप में चौथा झटका लगा। लसिथ मलिंगा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। उन्होंने 59 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 73 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद इसुरु उडाना ने शॉन मार्श को मिलिंदा सिरिवर्दाना के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल 46 रन बनाकर नाबाद लौटे।

टीमें इस प्रकार हैंः

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जेसन बेहरडॉर्फ, केन रिचर्डसन

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, कुसल परेरा (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, इसुरु उडाना, मिलिंदा सिरिवर्दाना, नुवान प्रदीप, लसिथ मलिंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed