{"_id":"5ced572abdec22074e013cb5","slug":"world-cup-2019-security-director-assure-no-terror-attack-threat-on-india-pakistan-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक के बीच मैच पर आतंकी खतरा! विश्व कप के सुरक्षा निदेशक का आया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-पाक के बीच मैच पर आतंकी खतरा! विश्व कप के सुरक्षा निदेशक का आया बयान
Wed, 29 May 2019 08:17 AM IST
Trainee Trainee
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 29 May 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान
वर्ल्ड कप में 16 जून को भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर किसी भी तरह के आतंकी हमले की संभावना को विश्व कप के सुरक्षा निर्देशक जिल मैकक्रैकन ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि सभी मैच वाले वेन्यू पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। मैकक्रैकन ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल लगातार इंटेलिजेंस से संपर्क साधे हुए हैं, विश्व कप के किसी भी मैच पर किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है, साथ ही ये भी कहा कि भारत-पाक के बीच होने वाले मैच पर भी किसी भी तरह की खतरे की कोई आशंका नहीं है।
विज्ञापन
16 जून का दिन भारत पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को लिए बड़ा दिन होने वाला है। इस दिन विश्व कप में ओल्ड ट्रेफोर्ड के क्रिकेट मैदान पर विश्व कप में भारत पाकिस्तान सातवीं बार एक दूसरे के सामने होंगे।
विज्ञापन
पुलवामा हमलें के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की वजह से भारत के लोगों ने भारत-पाकिस्तान के मैच को बॉयकॉट करने की बात कर रहे थे। इस बीच ऐसी खबरें आने लगीं थी कि भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन विश्व कप के सुरक्षा अधिकारी ने ऐसी किसी भी तरह की घटना की होने की आशंका की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।