भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को विश्व कप का 22वां मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दी है। मगर दसवें ओवर में पाकिस्तान से एक बड़ी गलती हो गई, जिसका खामियाजा पाक टीम को भुगतना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ?
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 10 वां ओवर था। गेंद वहाब रियाज के हाथ में थी। इस ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा आउट होने से बाल-बाल बचे। केएल राहुल ने एक रन लेने के बाद दूसरा लेने से इनकार किया। रोहित शर्मा बीच क्रीज पर थे लेकिन फखर जमान ने गलत एंड पर थ्रो फेंका और 'हिटमैन' रोहित बाल-बाल बचे। पाकिस्तान के पास विकेट लेने का बड़ा मौका था, लेकिन वह चूक गए।
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : पीटीआई
जीवनदान मिलते ही 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाया। उन्होंने 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने वन-डे करियर का 24वां शतक पूरा किया। उन्होंने 113 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.89 का था।