{"_id":"5d061af58ebc3e70484a11ef","slug":"world-cup-2019-rohit-sharma-may-be-run-out-pakistan-have-missed-a-massive-chance-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: जीवनदान मिलते ही रोहित शर्मा ने ठोका शतक, पाकिस्तान से हुई महाभूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: जीवनदान मिलते ही रोहित शर्मा ने ठोका शतक, पाकिस्तान से हुई महाभूल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 16 Jun 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Rohit Sharma
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को विश्व कप का 22वां मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की है। रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दी है। मगर दसवें ओवर में पाकिस्तान से एक बड़ी गलती हो गई, जिसका खामियाजा पाक टीम को भुगतना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ?
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 10 वां ओवर था। गेंद वहाब रियाज के हाथ में थी। इस ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा आउट होने से बाल-बाल बचे। केएल राहुल ने एक रन लेने के बाद दूसरा लेने से इनकार किया। रोहित शर्मा बीच क्रीज पर थे लेकिन फखर जमान ने गलत एंड पर थ्रो फेंका और 'हिटमैन' रोहित बाल-बाल बचे। पाकिस्तान के पास विकेट लेने का बड़ा मौका था, लेकिन वह चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : पीटीआई
जीवनदान मिलते ही 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाया। उन्होंने 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने वन-डे करियर का 24वां शतक पूरा किया। उन्होंने 113 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.89 का था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।