{"_id":"5d19fd528ebc3e3c957a6631","slug":"world-cup-2019-mayank-agarwal-replaces-injured-vijay-shankar-in-indian-squad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो गया एलान, मयंक अग्रवाल लेंगे विश्व कप 2019 में चोटिल विजय शंकर की जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हो गया एलान, मयंक अग्रवाल लेंगे विश्व कप 2019 में चोटिल विजय शंकर की जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 01 Jul 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विजय शंकर मयंक अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चोटिल होकर विश्व कप 2019 से बाहर हुए ऑलराउंडर विजय शंकर की जगह सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज मयंक घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की ओर से खेलते हैं। मयंक भारत ने अभी तक वन-डे डेब्यू नहीं किया है, लेकिन की 2018 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था। जहां उन्होंने दो अर्धशतक जमाए थे।
क्या हुआ विजय शंकर को?
2 of 5
विजय शंकर
- फोटो : social Media
टीम इंडिया में बतौर ऑलराउंडर शामिल किए गए विजय शंकर अंगूठे की चोट के चलते अब टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने बताया कि बाएं पैर की एड़ी में नॉन डिस्प्लेस्ड फ्रैक्चर हुआ है। इसे ठीक होने में कम से कम तीन हफ्तों का समय लगेगा। विजय को यह चोट नेट्स पर अभ्यास करते हुए लगी थी, जब जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर सीधे आकर शंकर के पैरों के अंगूठे पर आकर लगी थी। इसी चोट के चलते विजय रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।
शिखर की जगह पंत टीम में शामिल हुए थे
3 of 5
शिखर धवन
- फोटो : पीटीआई
इससे पहले शिखर धवन अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। धवन की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया था। शिखर 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके चलते वे पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों खेला गया मयंक अग्रवाल पर दांव?
4 of 5
मयंक अग्रवाल और विजय शंकर
- फोटो : अमर उजाला
मयंक अग्रवाल सलामी बल्लेबाज हैं और अगर ऋषभ पंत अगले दो मैचों में असफल रहते हैं तो इससे केएल राहुल वापस नंबर चार का जिम्मा संभाल सकते हैं। दाएं हाथ के मयंक अग्रवाल 2017-18 के घरेलू सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनके बल्ले से 2141 रन निकले थे। इस प्रदर्शन के दम पर सबसे पहली बार उन्हें पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज में चुना गया था। हालांकि आईपीएल 2019 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। मयंक ने 13 मैच में दो अर्धशतकों की मदद से केवल 332 रन ही बनाए थे।
विज्ञापन
विजय का विवादों से पुराना नाता
5 of 5
विजय शंकर
- फोटो : social Media
विजय शंकर वही खिलाड़ी हैं जिनके विश्व कप टीम में चुने जाते ही जमकर बवाल हुआ था। अंबाती रायुडू जैसे अनुभवी खिलाड़ी को दरकिनार करते हुए शंकर को टीम में शमिल किया गया था। चयनकर्ताओं ने विजय के सिलेक्शन को 3डी खिलाड़ी बताते हुए सही ठहराने की कोशिश की थी। मौजूदा विश्व कप में भी विजय का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा।
पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप डेब्यू करने वाले विजय ने उस मैच में जरूर 15 रन बनाकर 2/22 विकेट चटकाए थे। अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले दो मैच में शंकर महज 29 और 14 रन ही बना पाए। शंकर की गैमौजूदगी में चौथे नंबर पर उतरने वाले ऋषभ पंत ने 29 गेंदों में 32 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।