{"_id":"5cffadb2bdec22073d79b70e","slug":"world-cup-2019-latest-injury-updates-on-shikhar-dhawan-injury-and-his-replacements","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर कितनी गहरी है शिखर धवन की चोट और कौन लेगा विश्व कप में उनकी जगह?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर कितनी गहरी है शिखर धवन की चोट और कौन लेगा विश्व कप में उनकी जगह?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चोट लगने के बाद शिखर धवन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोरदार शतक ठोकने वाले शिखर धवन चोटिल होकर कम से कम तीन हफ्तों के लिए विश्व कप से हार हो गए हैं। यह भारत के लिए तगड़ा झटका है क्योंकि शिखर धवन ने पिछले हफ्ते रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109 गेंदों पर 117 रन की शानदार पारी खेली थी।
2 of 5
शिखर धवन
- फोटो : पीटीआई
धवन को इसी मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन कोल्टर की गेंद पर बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। हालांकि धवन चोट के बावजूद आउट होने तक खेलते रहे थे। इस चोट के कारण शिखर धवन फील्डिंग नहीं कर पाए थे और उनकी जगह को रवींद्र जडेजा ने पूरी फील्डिंग की थी।
3 of 5
शिखर धवन
- फोटो : अमर उजाला
शिखर के अंगूठे का स्कैन हुआ तो पता चला कि फ्रैक्चर है। पहले हेयर लाइन फ्रैक्चर का खुलासा हुआ। यानी ऐसी चोट जो जल्द ठीक हो जाए। मगर ताजा जानकारी भारतीय टीम के लिए अच्छी नहीं। बताया जा रहा है कि शिखर धवन पूरे विश्व कप से बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केएल राहुल
- फोटो : social Media
याद हो कि भारत विश्व कप में अब तक दो ही मैच खेल पाया है। शिखर धवन के नहीं होने से कप्तान कोहली को रोहित शर्मा के साथ किसी नए ओपनर की तलाश करनी होगी। अब कप्तान और कोच को बड़ा फैसला लेना है। केएल राहुल से पारी की शुरुआत कराई जा सकती है। ऐसे में धवन का रिप्लेसमेंट ओपनर न होकर मध्यक्रम का कोई खिलाड़ी हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
इस रेस में ऋषभ पंत का नाम सबसे आगे चल रहा है। आईपीएल में धवन की टीम दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर भी विश्व कप टीम के दावेदार बताए जा रहे हैं। आईपीएल में उनके बल्ले से रन भी निकले थे। वैसे भी इस वक्त वह इंग्लैंड में ही हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।