फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: KL Rahul settles No. 4 debate, MS Dhoni also finds his form

World Cup 2019: बांग्लादेश पर जीत से गदगद कोहली, केएल राहुल के शतक के हुए कायल

Wed, 29 May 2019 01:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 29 May 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: KL Rahul settles No. 4 debate, MS Dhoni also finds his form
विराट कोहली

दूसरे वॉर्म-अप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत से खुश भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद के.एल राहुल की खूब तारीफ की। राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के मैच से पहले राहुल का फॉर्म टीम के लिए सबसे अच्छा संकेत है।  

विज्ञापन


रोहित (19) , धवन (1) और कप्तान कोहली (47) के आउट होने के बाद लोकेश राहुल ने अहम वक्त पर पारी को संभाला। नम्बर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 गेंदों में 108 रन बनाए। इसमें 12 चौके और 4 छक्के भी शामिल हैं।
विज्ञापन


भारत ने अपने दूसरे वॉर्म-अप मैच में बांग्लादेश को 95 रनों से मात दी। इस जीत में राहुल (108) और धौनी (113) की पारी अहम साबित हुई। हालांकि, वर्ल्ड कप के लिए टीम के चयन के समय एमएसके प्रसाद ने नम्बर-4 के लिए विजय शंकर का सिलेक्शन किया था। लेकिन कोहली ने ऐसे संकेत दिए हैं कि नम्बर-4 पर राहुल बल्लेबाजी का जिम्मा संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली ने मैच के बाद कहा, 'इस मैच में सबसे अच्छा यह रहा कि राहुल नम्बर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे। बाकी सभी खिलाड़ियों को अपनी भूमिका अच्छी तरह पता है, इसलिए ये जरूरी था कि राहुल रन स्कोर करें। राहुल शानदार फॉर्म में हैं और आपने जैसा देखा वह तेजी से रन बटोर सकते हैं।'


राहुल ने जब पूछा गया कि क्या वह नम्बर-4 पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। तो इस पर राहुल ने कहा, "यह एक टीम का खेल है और आपको किसी भी नम्बर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहना होता है। साथ ही एक खिलाड़ी के नाते आपको किसी भी रोल के लिए तैयार रहना होता है।" 27 साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि जिस खिलाड़ी ने इस लेवल पर खेला है उसे प्रेशर झेलना आता है। उसके साथ ही अपनी भूमिका और जिम्मेदारी भी संभालनी आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed