फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   world cup 2019: jasprit bumrah is one of the main bowler of team india

3 साल, 49 मैच और बन गए टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज

Fri, 17 May 2019 09:33 AM IST
Mukesh Jha हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 17 May 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
world cup 2019: jasprit bumrah is one of the main bowler of team india
team india

बात 2016 की है टीम इंडिया आस्ट्रेलिया के हाथों उसी के घर में चारों वन डे हार चुकी थी। पांचवां वन डे खेला जाना था। टी-20 श्रृंखला के लिए जसप्रीत बुमराह को बुलाया ही गया था। अंतिम वन डे से पहले भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए और जेट लैग के  बावजूद बुमराह को खेलने का मौका दे दिया गया।

विज्ञापन


गुजरात के इस सिख गेंदबाज ने 10 ओवरों में 40 रन पर दो विकेट झटक भारत को श्रृंखला की इकलौती जीत दिलाने में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई बल्कि वह दिन था और आज का दिन है इस गेंदबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। तीन साल में 49 वन डे खेलकर आज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के आक्रमण की मुख्य धुरी बन गए हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि दिग्गज स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार के मुंह से साफ निकलता है कि बुमराह विश्व कप में टीम इंडिया के मुख्य गेंदबाज होंगे। वहीं 1975 और 1979 का विश्व कप खेलने वाले खब्बू तेज गेंजबाज करसन घावरी तो बुमराह, भुवनेश्वर, मुहम्मद शमी की तिकड़ी को भारत के विश्व कप इतिहास का सर्वश्रेष्ठ पेस अटैक करार देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच विनर साबित होगी पेस अटैक की तिकड़ी

world cup 2019: jasprit bumrah is one of the main bowler of team india
bumrah-jadeja-shami

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली के टॉप थ्री आर्डर के बाद विश्व कप में टीम इंडिया का सबसे प्रमुख हथियार पेस अटैक है। इस अटैक में हार्दिक पांड्या और विजय शंकर भी शामिल हैं। प्रवीण के मुताबिक विराट विश्व कप में बुमराह, भुवनेश्वर, पांड्या, कुलदीप यादव और युजवेंदर चहल को लेकर उतरेंगे।

2011 के विश्व कप में चयनित होने के बावजूद डेंगू केचलते बाहर हो गए प्रवीण का मानना है कि बुमराह, शमी, भुवनेश्वर तीनों इस वक्त बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि इंग्लैंड में अब वैसे हालात नहीं है जैसे पहले हुआ करते थे। फ्लैट विकेट दिए जा रहे हैं, लेकिन खास बात यह है कि इन तीनों ही गेंदबाजों को इस तरह के विकेटों पर गेंदबाजी करने में महारत हासिल है। फिर इन सभी ने आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की है और जो आईपीएल में अच्छा कर सकता है वह कहीं भी अच्छा कर सकता  है। यही कारण है कि उन्हें लगता है कि यह पेस अटैक इंग्लैंड में मुख्य भूमिका निभाएगा।

वहीं घावरी मानते हैं कि इंग्लैंड में इस वक्त परिस्थतियां जैसी भी हों विकेट में स्विंग जरूर होगा। जिसमें तीनों पेस गेंदबाजों को महारत हासिल है। यही कारण है कि पांड्या के साथ यह पेस अटैक विश्व कप में मैच विनर साबित होगा।

पेस, सटीकता, विविधता का नाम हैं बुमराह

world cup 2019: jasprit bumrah is one of the main bowler of team india
bumrah

बुमराह को सही मायनों में आईपीएल की देन कहा जा सकता है। प्रवीण और घावरी दोनों उनके मुरीद बन गए हैं। घावरी साफ करते हैं कि एक गेंदबाज के पास अगर पेस, विविधिता (यार्कर, बाउंसर, धीमी  गेंद), सटीकता हो तो उसे मैच विनर कहा जाता है। बुमराह भी यही हैं। उनमें यह सभी बाते हैं। प्रवीण के मुताबिक बुमराह को मालूम है कि उन्हें कहां गेंद डालनी है और कै सी डालनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed