पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को भारत को मिली शानदार जीत में कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही। इस चाइनामैन गेंदबाज ने शानदार फॉर्म में दिख रहे बाबर आजम और फखर जमान को आउट किया। बाबर आजम को 'बॉल ऑफ द मैच' डालने वाले कुलदीप ने कहा कि वो इस टूर्नामेंट में उनकी बेस्ट गेंद में से एक थी।
2 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
13 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद फखर जमान और बाबर आजम ने पाकिस्तान को संभाला। दोनों ने शतकीय साझेदारी पूरी की। रन गति ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन विकेट बचाते हुए दोनों ही अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। खतरनाक होती इस जोड़ी को कुलदीप ने 'बॉल ऑफ द मैच' फेंक कर तोड़ा।
3 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
24वें ओवर की आखिरी गेंद को कुलदीप ने 78 किमी/घंटा की रफ्तार से फेंका, जिसे खेलने के लिए बाबर आजम ने अपने कदम बढ़ाए। टप्पा खाने के बाद यह बॉल 8.80 डिग्री के एंगल का टर्न लेते हुए बैट और पैड के बीच में विकेटों में जा घुसी। अगले ही ओवर में कुलदीप ने दूसरे जमे हुए बल्लेबाज फखर (62) को भी चलता किया।
4 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद कुलदीप यादव ने कहा, 'टीम के नजरिए से बाबर और जमान अच्छा खेल रहे थे। दोनों स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे। हमें पता था कि वो विकेट कितना अहम है। उन पर दबाव बन गया और फखर भी जल्दी आउट हो गया। मैंने बाबर को पहले भी एशिया कप में आउट किया था। वो स्पिन को बखूबी खेलते हैं।'
5 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : social Media
कुलदीप का इकॉनमी रेट पांच रन प्रति ओवर रहा और वो इससे काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'कई बार ऐसा होता है कि आपको विकेट नहीं मिलते। एक खिलाड़ी के लिए और परिवार के लिए भी ये निराशाजनक होता है कि उसे विकेट नहीं मिलते। जब विकेट नहीं मिल रहे थे तो मैंने सोचना शुरू किया कि ऐसा क्यों हो रहा है।'