अफगानिस्तान के खिलाफ जीत का 'चौका' लगाने उतरेगा भारत, कब-कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
भारत और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2019 का 28वां मैच शनिवार को साउथहैंपटन में खेला जाएगा। मौजूदा विश्व कप में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है। वह अपने तीनों मैच जीत चुकी है, जबकि एक मैच बारिश के कारण धुल गया था। अंकतालिका में टीम इंडिया सात अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं, अफगानिस्तान टीम को अभी तक एक भी मैच में जीत हासिल नहीं हुई है। ऐसे में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ कल जीत का 'चौका' लगाने उतरेगी। आइए जानते हैं कब, कहा और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच कब खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का 28वां मैच 22 जून (शनिवार) को खेला जाएगा।
मैच कहां खेला जाएगा?
यह मुकाबला साउथहैंपटन में खेला जाएगा।
मैच कितने बजे शुरू होगा?
मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।
किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?
आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news पर पढ़ने को मिलेगी।