फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंपायर से बहस करना पड़ा विराट को भारी, ICC ने ठोका भारी जुर्माना

Sun, 23 Jun 2019 07:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 23 Jun 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: ICC charged fine on Virat Kohli for excessive appealing during the Afghanistan match
विराट कोहली और अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जरूरत से ज्यादा अपील करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। अंपायर से खराब बर्ताव करने की वजह से आईसीसी ने विराट के खिलाफ यह कदम उठाया है।

World Cup 2019: ICC charged fine on Virat Kohli for excessive appealing during the Afghanistan match
विराट कोहली और अंपायर की भिड़ंत - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार को विश्व कप के एक मुकाबले में 224 रन का बचाव करने उतरी टीम इंडिया के कप्तान मैदान पर कभी झुंझलाते तो कभी सिर खुजलाते नजर आए। अफगानी बल्लेबाजों ने अहम साझेदारियां कर जीत की उम्मीद बनाए रखी। इस दौरान एक बार विराट और अंपायर के बीच बहस भी देखने को मिली।

World Cup 2019: ICC charged fine on Virat Kohli for excessive appealing during the Afghanistan match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। आईसीसी का कहना है कि कोहली को आचार संहिता के उल्लंघन का लेवल 1 का दोषी पाया गया है। आईसीसी के बयान के मुताबिक कोहली ने अफगान पारी के 29वें ओवर में अंपायर अलीम डार के पास जाकर आक्रामक और गलत तरीके से एलबीडब्ल्यू की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: ICC charged fine on Virat Kohli for excessive appealing during the Afghanistan match
विराट कोहली - फोटो : social Media

कोहली ने अपनी गलती मान ली है और जुर्माना भी स्वीकार कर लिया है। इसी कारण इस मामले को लेकर आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। इसके अलावा आईसीसी ने इस घटना को लेकर कोहली के खाते में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। सितंबर 2016 में रिवाइज्ड कोड के लागू होने के बाद से कोहली की यह दूसरी गलती है।

विज्ञापन
World Cup 2019: ICC charged fine on Virat Kohli for excessive appealing during the Afghanistan match
विराट कोहली और अंपायर की भिड़ंत - फोटो : सोशल मीडिया

कोहली के खाते में अब दो डीमेरिट अंक हैं। एक अंक उन्हें जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए टेस्ट मैच के दौरान मिला था। अंपायर से कोहली की बहस पर सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर मजे लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed