आईसीसी ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जरूरत से ज्यादा अपील करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। अंपायर से खराब बर्ताव करने की वजह से आईसीसी ने विराट के खिलाफ यह कदम उठाया है।
2 of 8
विराट कोहली और अंपायर की भिड़ंत
- फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को विश्व कप के एक मुकाबले में 224 रन का बचाव करने उतरी टीम इंडिया के कप्तान मैदान पर कभी झुंझलाते तो कभी सिर खुजलाते नजर आए। अफगानी बल्लेबाजों ने अहम साझेदारियां कर जीत की उम्मीद बनाए रखी। इस दौरान एक बार विराट और अंपायर के बीच बहस भी देखने को मिली।
3 of 8
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। आईसीसी का कहना है कि कोहली को आचार संहिता के उल्लंघन का लेवल 1 का दोषी पाया गया है। आईसीसी के बयान के मुताबिक कोहली ने अफगान पारी के 29वें ओवर में अंपायर अलीम डार के पास जाकर आक्रामक और गलत तरीके से एलबीडब्ल्यू की अपील की थी।
4 of 8
विराट कोहली
- फोटो : social Media
कोहली ने अपनी गलती मान ली है और जुर्माना भी स्वीकार कर लिया है। इसी कारण इस मामले को लेकर आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। इसके अलावा आईसीसी ने इस घटना को लेकर कोहली के खाते में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। सितंबर 2016 में रिवाइज्ड कोड के लागू होने के बाद से कोहली की यह दूसरी गलती है।
5 of 8
विराट कोहली और अंपायर की भिड़ंत
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली के खाते में अब दो डीमेरिट अंक हैं। एक अंक उन्हें जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए टेस्ट मैच के दौरान मिला था। अंपायर से कोहली की बहस पर सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर मजे लिए हैं।