विश्व कप का 28वां मुकाबला शनिवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच साउथहैम्पटन में खेला जाएगा। पहली बार विश्व कप खेल रही अफगानिस्तान टीम की निगाहें पहली जीत पर होगी। वहीं, टीम इंडिया की नजर अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम को मात देकर सेमीफाइनल के करीब पहुंचने की होगी।
खतरनाक हैं अफगानिस्तान के ये पांच खिलाड़ी, भारत के खिलाफ कर सकते हैं उलटफेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशिद खान
मौजूदा विश्व कप में राशिद खान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। अभी तक उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ तीन विकेट ही ले पाए हैं। वही, इंग्लैंड के खिलाफ इस फिरकी गेंदबाज की जमकर धुनाई हुई थी। राशिद ने कुल 110 रन लुटाए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज किया था। बावजूद इसके भारत के खिलाफ टीम व कप्तान को इस गेंदबाज से काफी उम्मीद होगी।
मोहम्म्द नबी
अफगानिस्तान के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार चार विकेट लिया था, लेकिन बाद के मैचों में इनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा और जमकर रन लुटा रहे हैं। अभी तक खेले गए पांच मैचों में नबी ने सिर्फ चार विकेट हासिल किए हैं। टीम इंडिया के खिलाफ नबी चल पाते हैं या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।
हशमतुल्लाह शाहिदी
अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी का बल्ला खामोश है। उम्मीद के मुताबिक शाहिदी लय में नजर नही आ रहे हैं। हालांकि, पांच मैचों में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन बड़ी पारी खेलने में सफल रहे हैं।
गुलबदीन नइब
पहली बार विश्व कप खेल रही अफगानिस्तान टीम मौजूदा विश्व कप में एक भी मैच नहीं जीत सकी है। इसलिए निश्चित तौर पर कप्तान नइब पर दवाब होगा। मगर सामने टीम इंडिया जैसी मजबूत टीम हो तो दवाब और बढ़ जाता है।