फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019:ENGvSA: LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, England vs South Africa

World Cup 2019: मेजबान इंग्लैंड का विजयी आगाज, पहले मैच में द. अफ्रीका को 104 रन से हराया

Thu, 30 May 2019 10:19 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 30 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019:ENGvSA: LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, England vs South Africa
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

बेन स्टोक्स (89), कप्तान इयोन मॉर्गन (57), जेसन रॉय (54) और जो रूट (51) की शानदार अर्धशतकीय पारी और जोफ्रा आर्चर की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मेजबान इंग्लैंड ने गुरूवार को उद्घाटन मैच में दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों से करारी शिकस्त दी। लंदन के द ओवल ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए। जबाव में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 207 रन पर ही सिमट गई और यह मैच गंवा दी। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर के अलावा लियाम प्लंकेट और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट हासिल किए। उम्दा प्रदर्शन के लिए बेन स्टोक्स को मैन ऑफ मैच चुना गया।

विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने शानदार शुरुआत की। मगर चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर हाशिम अमला रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। जोफ्रा आर्चर की तेज बाउंसर गेंद उनके हेलमेट पर लगी, जिसके कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बाद 7.4 ओवर में प्रोटियाज टीम को एडेन मार्करम (11) के रूप में पहला झटका लगा। जोफ्रा ऑर्चर ने उन्हें जो रूट के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर जोफ्रा ऑर्चर ने इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिलाई। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (5) को मोईन अली के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


22.6 ओवर में इंग्लैंड को एक और बड़ी सफलता मिली। लियाम प्लंकेट ने डिकॉक को जो रूट के हाथों कैच आउट कराया और दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। डिकॉक ने 74 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए डिकॉक ने वैन डर डूसन के साथ मिलकर 85 रन की साझेदारी की। इसके बाद 25.5 ओवर में मोईन अली ने बल्लेबाजी करने आए जेपी डुमिनी (8) को बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया। इसके अगले ही ओवर (26.2) में ड्वेन प्रीटोरियस रन आउट हो गए। प्रीटोरियस के रूप में द. अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रासी वैन डेर डूसन के रूप में दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें मोईन अली के हाथों कैच आउट कराया। डूसन ने 61 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 34.1 ओवर में आदिल राशिद ने दक्षिण अफ्रीका को एंडिले फेहलुकवायो (24) के रूप में सातवां झटका दिया। राशिद ने उन्हें बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया। स्टोक्स ने फेहलुकवायो का बेहतरीन कैच लपका। 38.1 ओवर में लियाम प्लंकेट ने रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटने वाले हाशिम अमला (13) को जोस बटलर के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा।

इंग्लैंड की पारी, रॉय-मॉर्गन-रूट का अर्धशतक

World Cup 2019:ENGvSA: LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, England vs South Africa
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

इससे पहले इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 312 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर अफ्रीकी अनुभवी गेंदबाज इमरान ताहिर ने सलामी बल्लेबाजी जॉनी बेयरस्टो (0) को विकेट के पीछे डिकॉक के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

यहां से बेयरस्टो के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जो रूट ने जेसन रॉय के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 107 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को जेसन रॉय के रूप में दूसरा झटका लगा। एंडिल फेहलुकवेओ ने रॉय को फाफ के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

जेसन रॉय ने 53 गेंदों में 8 चौके की मदद से 54 रन की शानदार अर्धशकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने जो रूट के साथ अच्छी साझेदारी की। जेसन रॉय के आउट होने के तुरंत बाद जो रूट भी चलते बने। उन्हें तेज गेंदबाज रबाडा ने अपना शिकार बनाया। रबाडा ने उन्हें जेपी डुमिनी के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। उन्होंने 59 गेंदों में 5चौके की मदद से 51 रन की शानदार पारी खेली।

36.5 ओवर में इंग्लैंड को कप्तान इयोन मॉर्गन के रूप में चौथा झटका लगा। ताहिर ने उन्हें एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया। मॉर्गन ने 60 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। चौथे विकेट के लिए स्टोक्स और मॉर्गन के बीच 106 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। इसके बाद 41.2 ओवर में लुंगी एन्गिडी ने इंग्लैंड को जोस बटलर (18) के रूप में पांचवां झटका दिया। पांचवें विकेट के लिए पटलर और स्टोक्स के बीच 30 रन की साझेदारी हुई। 

इसके बाद 41.2 ओवर में लुंगी एन्गिडी ने इंग्लैंड को जोस बटलर (18) के रूप में पांचवां झटका दिया। पांचवें विकेट के लिए पटलर और स्टोक्स के बीच 30 रन की साझेदारी हुई। इसके कुछ ही देर बाद एन्गिडी ने मोईन अली (3) को डु प्लेसिस के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 

इसके बाद रबाडा ने 47.3 ओवर में क्रिस वोक्स को अपना शिकार बनाया। रबाडा ने उन्हें डु प्लेसिस के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 48.6 ओवर में इंग्लैंड को बेन स्टोक्स के रूप में आठवां झटका लगा। एन्गिडी ने उन्हें हाशिम अमला के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। उन्होंने 79 गेंदों में 9 चौके की मदद से 89 रन की बेहतरीन पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एन्गिडी ने तीन, इमरान ताहिर और कागिसो रबाडा ने दो-दो, जबकि एंडिले फेहलुकवायो ने एक विकेट हासिल किए।

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी

World Cup 2019:ENGvSA: LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, England vs South Africa
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीता और इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 

टीमें इस प्रकार हैंः

इंग्लैंड: 1 जेसन रॉय, 2 जॉनी बेयरस्टो, 3 जो रूट, 4 इयोन मॉर्गन (कप्तान), 5 जोस बटलर (विकेटकीपर), 6 बेन स्टोक्स, 7 मोईन अली, 8 क्रिस वोक्स, 9 आदिल राशिद, 10 जोफ्रा आर्चर, 11 लियाम प्लंकेट।

दक्षिण अफ्रीका: 1 हाशिम अमला, 2 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 3 एडेन मार्कराम, 4 फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), 5 रासी वैन डेर डूसन, 6 जेपी डुमिनी, 7 एंडिल फेहलुकवेओ, 8 ड्वेन प्रीटोरियस, 9 कागिसो रबाडा, 10 लुंगी एन्गिडी, 11 इमरान ताहिर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed