{"_id":"5d246c7a8ebc3e6d0c339c9f","slug":"world-cup-2019-ecb-says-india-vs-new-zealand-semi-final-anti-india-banners-will-not-fly-on-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: मैदान के बाहर भारत की बड़ी जीत, 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित हुआ मैनचेस्टर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: मैदान के बाहर भारत की बड़ी जीत, 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित हुआ मैनचेस्टर
Tue, 09 Jul 2019 06:45 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 09 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
विवादित संदेश के साथ उड़ता विमान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ भारत के आखिरी लीग मैच के दौरान लीड्स में एक हेलीकॉप्टर कई बार मैदान के ऊपर से गुजरा। इस हेलीकॉप्टर पर कश्मीर विरोधी बैनर लगा था। मैच के दौरान इस तरह से मैदान के उपर से हेलीकॉप्टर या फिर किसी विमान का गुजरना खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े जरूर करता है। लीड्स में भारत के मैच से पहले भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैच के दौरान ऐसी घटना घटी थी।
विज्ञापन
इस घटना को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने गंभीरता से लिया है। उसने कहा है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले सेमीफाइनल मैच के दौरान मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर ऐसी कोई भी घटना नहीं घटेगी। मैच के दौरान ये मैदान नो फ्लाई जोन में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
लीड्स में श्रीलंका और भारत के आखिरी लीग मैच के दौरान एक हेलीकॉप्टर विवादित बैनर के साथ कई बार मैदान के ऊपर से गुजरा। जिसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे। भारत के मैच के दौरान जो घटना घटी थी, उसके बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को बेहद ही गंभिरता से लिया था और भारतीय टीम के खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आईसीसी से शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
वहीं लीड्स में घटी घटना के बाद आईसीसी ने कड़ा रुख अपनाया था। जिसपर लीड्स एयर ट्रैफिक कंट्रोल विभाग ने कहा था कि ऐसी घटना दोबारा नहीं घटेगी। आईसीसी ने ये भी कहा था कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे अहम है और इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
भारत के मैच से पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए लीग मैच के दौरान भी ऐसी घटना घटी थी। इसमे हेलीकॉप्टर पर बलूचिस्तान विरोधी बैनर लगा था जिसकी वजह से दोनों देशों के फैंस के बीच झड़प भी हो गई थी।