{"_id":"5ced7b56bdec220783609508","slug":"world-cup-2019-aaron-finch-says-great-position-to-be-here-as-compared-to-10-months-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगारू कप्तान फिंच ने भरी हुंकार, विश्व कप से पहले कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारू कप्तान फिंच ने भरी हुंकार, विश्व कप से पहले कही ये बड़ी बात
Tue, 28 May 2019 11:48 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 28 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
AARON FINCH
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि पिछले साल की नाकामी और गेंद से छेड़खानी प्रकरण को भुलाकर टीम अब 10 महीने पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की विश्व कप की तैयारी बेहतरीन है और उसने इंग्लैंड तथा श्रीलंका के खिलाफ दोनों अभ्यास मैच जीते।
विज्ञापन
फिंच ने श्रीलंका को प्रैक्टिस मैच में 5 विकेट से हराने के बाद कहा, ‘हम 10 महीने पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं। यह अच्छी बात है कि हर जगह के लिए हमारे पास विकल्प हैं।’ पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बदतर स्थिति में था जब गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर प्रतिबंध लग गया था।
विज्ञापन
फिंच ने कहा, ‘हम एक मई से साथ खेल रहे हैं और अपने बेसिक्स पर पूरा फोकस है।’