फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   world cup 2015 is most important for shikhar dhawan

धवन के लिए वर्ल्ड कप क्यों है 'नाक' का सवाल

Thu, 22 Jan 2015 12:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Jan 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
world cup 2015 is most important for shikhar dhawan

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। टीम के सभी खिलाड़ी अपेक्षा के अनुरुप अपना पूरा दमखम नहीं दिखा पा रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या टीम इंडिया इस साल वर्ल्ड कप का अपना खिताब बचा पाएगी?

विज्ञापन


इन सबके बीच टीम इंडिया के एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से लेकर त्रिकोणीय सीरीज के अभी तक के दो मैचों में रन बनाने में सबसे ज्यादा नाकाम रहे। हम जिनकी बात कर रहे हैं उनका नाम है शिखर धवन।
विज्ञापन


हमेशा अपनी मूंछों पर ताव देने वाले धवन का वर्ल्ड कप के टॉप 15 भारतीय खिलाड़ियों में नाम चयन हो चुका है। ऐसे में उन पर वर्ल्ड कप से पहले अपनी लय वापस पाने का आखिरी मौका है क्योंकि इस बार वर्ल्ड कप अन्य भारतीय खिलाड़ियों की अपेक्षा धवन के लिए कुछ ज्यादा ही खास है। इस वर्ल्ड कप में उनकी इज्जत तक दांव पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेलबर्न से है धवन का खास नाता

world cup 2015 is most important for shikhar dhawan

दरअसल, ‌शिखर धवन का ससुराल ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पड़ता है। 2011 में धवन और आयशा मुखर्जी के बीच प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली थी। वैसे आयशा भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं और ऑस्ट्रेलिया में रहती है। मूल रूप से बंगाली परिवार से ताल्लुक रखने वाली आयशा का बचपन ऑस्ट्रेलिया में ही बीता हैं। धवन और आयशा का एक बेटा भी है जिसका नाम जोरावर धवन है।

वैसे तो बाएं हाथ के बल्‍लेबाज धवन अपने ‌आक्रामक खेल के लिए जाने जाते है। कई पूर्व क्रिकेटर यहां तक कह चुके हैं कि दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी में वीरेंद्र सहवाग की छवि साफ दिखाई देती है जिस तरह सहवाग बल्ले से आग उगलते थे उसी तरह सिर्फ वही ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपने बल्ले से यह कमाल कर सकते हैं।

2014 में धवन ने श्रीलंका के खिलाफ कटक में एक वनडे मैच के दौरान आतिशी पारी खेलते हुए 113 रन ठोंक डाले। इस मैच में उन्होंने 3 छक्के और 11 चौके भी लगाए थे। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग जोड़ी अं‌जिक्‍य रहाणे और धवन ने पहले विकेट के लिए 231 रनों की साझेदारी की। यह मैच इंडिया 169 रनों के बड़े अंतर से जीत गया था।

वर्ल्ड कप से पहले 'ससुराल' में साख बचाने का मौका

world cup 2015 is most important for shikhar dhawan

टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ही शिखर धवन और आयशा के बीच प्यार के सूत्रधार थे। उस वक्त आयशा हरभजन की फेसबुक फ्रेंड थी। उनके जरिए ही धवन की दोस्ती आयशा से हुई। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत फेसबुक से फोन और फिर मुलाकात में तब्दील हो गई।

जनवरी 2012 में धवन ने आयशा के साथ सगाई की और अक्टूबर माह में शादी। धवन उम्र में आयशा से काफी छोटे हैं। इसके अलावा धवन संग शादी से पहले आयशा की दो बे‌‌टिया रिया और आलिया हैं।

एक अंग्रेजी अखबार को दिए एक इंटरव्यू में धवन ने आयशा के बारे में बताया कि आयशा की मां बंगाली और पिता ब्रिटिश है। इसलिए वह धाराप्रवाह हिंदी भी बोल लेती है। इसलिए आयशा मुझसे ज्‍यादा भारतीय है। आयशा की दोनों बेटियों के बारे में धवन ने कहा कि मैं किस्मतवाला हूं जो मुझे दो बेटियों का पिता बनने का सौभाग्य मिला।

लेकिन अब उनके सामने चुनौती है कि वह अपने ससुराल में क्या खास कर पाते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे में अभी तक तो वह नाकाम रहे हैं। पिछले साल के अंत में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में वह सिर्फ 28 रन ही बना सके थे, एक पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके थे।

टेस्ट में नाकाम रहने के बाद उनसे उम्मीद थी कि मेलबर्न में वनडे क्रिकेट में फॉर्म में लौटेंगे लेकिन वह इस मैच में भी असफल रहे। त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया जब बल्‍लेबाजी करने उतरी तो धवन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए।

मेलबर्न ही नह‌ीं ऑस्ट्रेलिया में भी वह बुरी तरह से नाकाम रहे हैं। मेलबर्न में वर्ल्ड कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज में भारत का अब कोई मैच नहीं ‌है लेकिन टीम को अभी पर्थ और सिडनी में 2 वनडे और खेलने हैं ऐसे में उनके सामने अपने 'ससुराल' में नाकाम रहने के बाद उन पर 'ससुराल' देश में बल्‍ले से जलवा दिखाकर अपनी साख बनाए रखने का मौका होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed