दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज तेंबा बवूमा ने आयरलैंड के खिलाफ अपने पदार्पण एकदिवसीय मैच में शतक जड़ने का कारनाम किया। वनडे मैचों के 44 साल लंबे इतिहास में वह ऐसा करने वाले दुनिया के 12 वें और दूसरे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं।
इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए
2 of 14
तेंबा बवूमा
- फोटो : Sky Sports
पदार्पण मैचों में लगने वाले 12 शतकों में सबसे ज्यादा 3-3 शतक जिंबाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ लगे हैं। इसके बाद 2 शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगे हैं। टेस्ट खेलने वाले देशों में से केवल बांग्लादेश ऐसा देश है जिसके किसी भी खिलाड़ी ने अब तक वनडे डेब्यू में शतक नहीं बनाया है। जिन वनडे मैचों में डेब्यू करते हुए किसी खिलाड़ी ने शतक बनाया है उनमें से 9 मैचों में शतक लगाने वाले खिलाड़ी की टीम विजयी रही है जबकि दो बार शतकवीरों की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच रदद् हो गया।
इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए
1972 से 1995 तक केवल 4 खिलाड़ी अपने डेब्यू में शतक लगा सके। लेकिन साल 2009 के बाद अचानक से ऐसा करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई। साल 2009 से 2016 के दरम्यान 8 खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया।
इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए
4 of 14
डेनिस एमिस
- फोटो : getty
डेब्यू वन-डे मैच में शतक बनाने का कारनाम 1972 में इंग्लैंड के बल्लेबाज डेनिस एमिस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। डेनिस ने इस मैच में 103 रन बनाए थे।
इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए
5 of 14
डेसमंड हेंस
- फोटो : getty
वेस्टइंडीज के महानतम ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक डेसमंड हेंस डेब्यू में शतक बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर थे। उन्होंने 1976 में इस मैच में 148 रन बनाए थे। यह आज तक पदार्पण मैच में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।