फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens World Cup Is South Africa's women's team chokers like men's Team Lost five semifinals in 22 years

Women's World Cup: क्या पुरुषों के बाद दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम भी है 'चोकर्स'? 22 साल में पांच सेमीफाइनल हारी

Fri, 01 Apr 2022 03:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 01 Apr 2022 03:18 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है। हर बार टूर्नामेंट से पहले अफ्रीकी टीम दावेदार के रूप में देखी जाती है, लेकिन प्रदर्शन ठीक इसके उलट होता है। यही हाल महिला टीम का भी है।

विज्ञापन
Womens World Cup Is South Africa's women's team chokers like men's Team Lost five semifinals in 22 years
दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम - फोटो : क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्विटर

विस्तार

महिला वनडे वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। तीन अप्रैल (रविवार) को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इससे पहले सेमीफाइनल में इंग्लिश टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 137 रनों से हराया। अफ्रीकी टीम एक बार फिर से फाइनल में नहीं पहुंच सकी। पिछले 22 साल में पांचवीं बार दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारी है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है। हर बार टूर्नामेंट से पहले अफ्रीकी टीम दावेदार के रूप में देखी जाती है, लेकिन प्रदर्शन ठीक इसके उलट होता है। यही हाल महिला टीम का भी है। इसलिए पुरुषों की तरह अब महिला टीम को भी 'चोकर्स' कहा जाने लगा है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं कब-कब अफ्रीकी टीम का सपना टूटा है:
वर्ल्ड कप 2000:
ग्रुप राउंड में चौथे स्थान पर रहने के बाद अफ्रीकी टीम को नॉकआउट राउंड में खेलने का मौका मिला। सेमीफाइनल में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 180 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया था। उसके 31.2 ओवर में एक विकेट पर 181 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 वर्ल्ड कप 2014: दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही थी। उसका सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हुआ था। दक्षिण अफ्रीका ने पहले 19.5 ओवर में 101 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम ने 16.5 ओवर में एक विकेट पर 102 रन बनाकर मैच जीत लिया था। एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अफ्रीकी टीम नौ विकेट से हारी।

वर्ल्ड कप 2017: इस बार ग्रुप राउंड में दक्षिण अफ्रीका की टीम चौथे स्थान पर रही। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड से हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में छह विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 49.4 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन बनाकर मैच जीत गई। अफ्रीकी टीम नजदीकी मुकाबले में दो विकेट से हारी।

टी20 वर्ल्ड कप 2020: ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका की टीम चार में से तीन मैच जीतकर पहले स्थान पर रही थी। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ। कंगारू टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन बनाए। अफ्रीकी टीम 13 ओवर में पांच विकेट पर जब 92 रन बनाकर खेल रही थी तब बारिश आ गई। किस्मत ने दक्षिण अफ्रीका का साथ नहीं दिया। टीम को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार पांच रनों से हार मिली।


वर्ल्ड कप 2022: ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के बाद अफ्रीकी टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हुआ। शानदार फॉर्म में चल रही दक्षिण अफ्रीका की टीम को देखकर लगा था कि वह आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम को 137 रनों से करारी हार मिली। इंग्लैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 293 रन बनाए थे। जवाब में अफ्रीकी टीम 38 ओवर में 156 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed