फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens T20 World Cup 2023 All Teams and Groups All You Need to Know; All Squad of Womens T20 World Cup

Women's T20 WC: विश्व कप में उलटफेर से बचना चाहेगा भारत, यहां जानें सभी 10 टीमों के बारे में और उनके ग्रुप

Fri, 10 Feb 2023 08:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Feb 2023 08:56 AM IST
सार

भारतीय टीम अपने पहले आईसीसी खिताब के लिए उतरेगी। सात टी20 विश्व कप के अलावा भारत ने 10 महिला वनडे विश्व कप भी खेला है और कभी जीत नहीं पाई है।

विज्ञापन
Womens T20 World Cup 2023 All Teams and Groups All You Need to Know; All Squad of Womens T20 World Cup
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में होने जा रही है। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 17 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले कुल तीन वेन्यू पर खेले जाएंगे। इनमें केप टाउन, पार्ल और केबेर्हा शामिल हैं। केबेर्हा पोर्ट एलिजाबेथ का नया नाम है। 
विज्ञापन

महिला टी20 विश्व कप का आठवां संस्करण

यह महिला टी20 विश्व कप का आठवां संस्करण है। 2009 में खेले गए पहले संस्करण में इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी थी। इसके बाद 2010, 2012, 2014, 2018 और 2020 में ऑस्ट्रेलियाई टीम चैंपियन बनी। 2016 में वेस्टइंडीज ने इस खिताब पर कब्जा जमाया था। भारतीय टीम अपने पहले आईसीसी खिताब के लिए उतरेगी। टी20 विश्व कप के अलावा भारत ने 10 महिला वनडे विश्व कप भी खेला है और कभी जीत नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 फरवरी को खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

Womens T20 World Cup 2023 All Teams and Groups All You Need to Know; All Squad of Womens T20 World Cup
फोटो सेशन के दौरान सभी देशों की कप्तान - फोटो : ICC
इस साल महिला टी20 विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मेजबान दक्षिण अफ्रीका और भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, आयरलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं। इन 10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में शामिल किया गया है। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल में जीतने वाली दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल मुकाबले 26 फरवरी को केप टाउन में खेला जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह ग्रुप को बांटा गया

ग्रुप-वन में जो पांच टीमें हैं, उनमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका शामिल हैं। वहीं, ग्रुप-दो में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं। टीम इंडिया अपना पहला मैच 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। वहीं, टूर्नामेंट की शुरुआत 10 फरवरी को मेजबान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच से होगी। ग्रुप-दो में सिर्फ इंग्लैंड ही ऐसी टीम है जो ऑन पेपर भारत से मजबूत दिखती है, लेकिन टीम इंडिया को बाकी टीमों से बचना होगा और उलटफेर से खुद को बचाना होगा।

आइए अब सभी देशों के स्क्वॉड के बारे में जानते हैं...

ग्रुप-1

ऑस्ट्रेलिया: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, एलाना किंग, ताहिला मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

Perry-catch

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), मारूफा अख्तर, फरगना हक पिंकी, फहीमा खातून, शोरना अख्तर, सलमा खातून, जहांआरा आलम, शमीमा सुल्ताना, मुर्शीदा खातून, नाहिदा अख्तर, रुमाना अहमद, लता मंडल, रितु मोनी, दिशा बिस्वास, सोभना मोस्टरी।

रिजर्व: राबेया, संजीदा अख्तर मघला, शर्मिन अख्तर सुप्ता।

न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नाडिन बेजुइडेनहॉट, एडेन कार्सन, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, ब्रुक हैलिडे, हेले यान्सेन, फ्रान जोनास, अमेलिया केर, जेस केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लाइमर, हन्ना रोव, ली ताहुहू।

दक्षिण अफ्रीका: सुने लुस (कप्तान), एनेरी डर्कसेन, मारियाने कैप, लारा गुडॉल, अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायोन, नैडाइन डी क्लार्क, शबनिम इस्माइल, ताजमिन ब्रिट्स, मसाबाटा क्लास, एल वोल्वार्ड्ट, सिनालो जाफ्ता, नॉन्कुलुलेको मलाबा, एनेके बॉश, डेल्मी टकर।

रिजर्व: मीकाएला एंड्रयूज, टेबोगो माचेके, तुमी सेखुखुने।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), ओशादी रणसिंघे, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी, कौशिनी नुथ्यंगना, मालशा शेहानी, इनोका रणवीरा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलासुर्या, विस्मी गुणरत्ने, तारिका सेवंडी, एमा कंचना, सत्या संदीपनी।

Shashikala Siriwardena to lead Sri Lanka in Women's Asia Cup

ग्रुप-2

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।

रिजर्व: सब्भिनेनी मेघना, स्नेह राणा, मेघना सिंह।

Womens T20 World Cup 2023 All Teams and Groups All You Need to Know; All Squad of Womens T20 World Cup
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
पाकिस्तान: बिस्माह मारूफ (कप्तान), एमान अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, सदफ शमास, फातिमा सना, जावेरिया वदूद, मुनीबा अली, नाशरा संधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, तूबा हसन।

रिजर्व: गुलाम फातिमा, कायनात इम्तियाज।

इंग्लैंड: हीदर नाइट (कप्तान), एल बेल, मैया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, कैथरीन सीवर-ब्रंट, नेट सीवर-ब्रंट, एल विनफील्ड-हिल , डैनी वायट।

रिजर्व: इस्सी वोंग, डैनी गिब्सन।

आयरलैंड: एल डेलानी (कप्तान), रेचेल डेलाने, जॉर्जिना डेम्पसे, एमी हंटर, शौना कवानघ, एर्लेन केली, गैबी लुईस, लुईस लिटिल, सोफी मैकमोहन, जेन मैग्वायर, कैरा मरे, लिआ पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, आइमर रिचर्डसन, मैरी वाल्ड्रॉन।

Detailed Analysis of West Indies Women's Cricket Team for ICC Women's World  Cup Qualifier 2021 - Female Cricket

वेस्टइंडीज: हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (उपकप्तान), आलिया एलीने, शामिलिया कोनेल, एफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, ट्रिशन होल्डर, जैदा जेम्स, जेनाबा जोसेफ, चेडियन नेशन, करिश्मा रामहेरेक, शकीरा सेलमैन, स्टेफनी टेलर , रशादा विलियम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed